नलकूप पर सोते किसान को मौत के घाट उतारा, फतेहपुर में मोपेड लेकर फरार हुए अपराधी
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सोमवार की देर रात नलकूप में सो रहे बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से नृसंश हत्या कर दी गई। हमलावर बुजुर्ग की मोपेड भी साथ ले गए। घटना से जहां पूरे इलाके हड़कंप मच गया वहीं परिजनों में कोहराम मचा रहा। वारदात से नाराज ग्रामीणों ने परिजनों के साथ सड़क को जाम कर दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ पहुंचे एसपी अनूप कुमार सिंह ने किसी तरह आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा देकर परिजनों को शांत कराते हुए जाम को खुलवाया।
20 वर्षों से नलकूप में रहते थे बुजुर्ग
जानकारी के अनुसार, असोथर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित बढ़ईन मोहल्ला निवासी सत्तार कुरैशी (80) खेती किसानी करते थे। इनके पांच बेटे मुन्ना, मुनव्वर, नसीम, वसीम व हनीफ हैं। बताया जा रहा है कि करीब 45 बीघे के कास्तकार सत्तार उक्त सभी बेटों को आठ-आठ बीघे खेत बांट कर दे दिया था। साथ ही पांच बीघे में खुद ही खेती करवाते थे।
ऐसे हुई घटना की जानकारी
जब मंगलवार की सुबह काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन नलकूप गए। वहां देखा कि बुजुर्ग चारपाई पर मौजूद नहीं हैं। इस पर आसपास तलाश शुरू की तो धान के खेत में एक ट्रांसफार्मर के नीचे बुजुर्ग का रक्त रंजित शव पड़ा दिखाई दिया। यह देख परिजनों की चीख निकल पड़ी। सिर पर धारदार हथियार से प्रहार करने के निशान थे। साथ ही बुजुर्ग का हाथ भी फ्रैक्चर था।
लोगों ने किया सड़क जाम
धीरे-धीरे इस सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों के साथ गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए असोथर-जरौली मार्ग को जाम कर दिया। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस के साथ एसपी और एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए परिजनों और ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद किसी तरह जाम को खुलवाया गया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक सड़क मार्ग बाधित रहा।
एसपी ने किया 4 टीमों का गठन
एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे हनीफ की तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले खुलासे के लिए एसओजी, इंटेलिजेंस विंग और सर्विलांस समेत चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू