‘जुगनुमा’ स्क्रीनिंग से वायरल हुआ वीडियो, जब अनुराग कश्यप और जयदीप ने दिखाया सम्मान
मुंबई: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘जुगनुमा’ की स्क्रीनिंग पर उनके पुराने दोस्त और गैंग ऑफ वासेपुर डायरेक्टर अनुराग कश्यप को देखा गया। साथ ही जयदीप अहलावत, विजय वर्मा, जयदीप अहलावत और विनीत कुमार सिंह को देखा गया। इन सभी को स्क्रीनिंग पर मनोज के पैर छूते हुए देखा गया। वीडियो देखकर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया है।
मनोज वाजपेयी के साथ मस्ती करते दिखे अनुराग
अनुराग कश्यप जैसे ही स्क्रीनिंग पर आए तो तुरंत ही मनोज बाजपेयी के पैरों में गिर गए। उनके पैर छू कर आशीर्वाद लेने लगे। अनुराग के साथ ही जयदीप अहलावत, विनीत कुमार और विजय वर्मा भी मनोज के पैर छूने लगे। सभी एक साथ मनोज का आशीर्वाद मांगते दिखे। यह देखकर मनोज मुस्कुराने लगे और सभी को ऐसा करने से मना करते दिखे। बाद में सभी ने मिलकर फाेटो क्लिक करवाए।
पुरानी है अनुराग और मनोज बाजपेयी की दोस्ती
मनोज बाजपेयी और अनुराग कश्यप के बीच दोस्ती का रिश्ता काफी पुराना है, दोनों ने ‘गैंग ऑफ वासेपुर’ जैसी कल्ट फिल्म में काम किया है। करियर के शुरुआती दिनों से इनकी दोस्ती बरकरार है। हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में मनोज ने अनुराग को लेकर कहा, ‘अनुराग अपने दृढ़ विश्वास की वजह से ही खड़ा है। इस प्रोसेस में उसने कई दुश्मन बना लिए हैं। उसने गुस्से में अपना हाथ भी तोड़ा है, वह बीमार भी पड़ा है लेकिन अपनी बात पर अड़ा रहा। वह सभी फिल्ममेकर के लिए एक उदाहरण हो सकता है। लोगों को उसके सफर पर गौर करना चाहिए, उससे सीखना चाहिए।’
आगे इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी
हाल ही में मनोज बाजपेयी फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ को लेकर भी चर्चा में रहे, यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई। इसमें मनोज के अभिनय के दर्शक कायल हो गए। वह एक हॉरर फिल्म ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ भी रहे हैं।
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित
सरकारी नौकरी में यूपी अव्वल? CM योगी ने पेश किया आंकड़ा