गाड़ी के लिए वीआईपी नंबर की चाहत रखने वालों को सरकार की नई पॉलिसी का झटका, अब ऐसे मिलेगा नंबर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गाड़ियों के लिए वीआईपी नंबर हासिल करने की चाहत अब मुसीबत बन गई है। राज्य के परिवहन विभाग ने वीआईपी नंबरों की नीलामी शुरू की थी, लेकिन कई वाहन मालिकों को न केवल उनका मनचाहा नंबर नहीं मिला, बल्कि जमा की गई राशि का रिफंड भी अटक गया है। अनुमान है कि यूपी के करीब 3200 आवेदकों की नौ करोड़ रुपये से अधिक की राशि फंसी हुई है। अकेले लखनऊ में ही करीब 400 से ज्यादा ऐसे लोग हैं।
परिवहन विभाग ने 450 से अधिक नंबरों को वीआईपी नंबरों की कैटिगरी में रखता है। इसके लिए इच्छुक वाहन मालिक को बोली लगानी पड़ती जैसे 0001 से 0009 के लिए बेस रेट तय किया था, जिसमें 0001 का मूल्य एक लाख रुपये रखा गया। आवेदकों को नीलामी में हिस्सा लेने के लिए बेस रेट का एक तिहाई, यानी करीब 33,000 रुपये जमा करने होते थे। नंबर मिलने पर पूरी राशि चुकानी होती थी, जबकि असफल बोलीदाताओं को उनका पैसा वापस मिलना था। यह पूरी प्रकिया लगभग दो सप्ताह में पूरी हो जाती है। लेकिन फिलहाल 3200 से अधिक लोगों का रिफंड फंसा हुआ है। इसकी वजह यह है कि यह रिफंड वाहन मालिक के खाते में न होकर उस साइबर कैफे के खाते में जाएगा जहां से यह आवेदन किया गया था।
वाहन मालिकों का बढ़ता दबाव
वाहन मालिकों में नाराजगी बढ़ रही है। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन नंबर नहीं मिलने के बावजूद उनका पैसा वापस नहीं हुआ। बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके पास साइबर कैफे वाले को पैसा देने का कोई सबूत नहीं है क्योंकि उन्होंने कैश पेमेंट किया था।
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित
सरकारी नौकरी में यूपी अव्वल? CM योगी ने पेश किया आंकड़ा