अमृत भारत योजना नरेला स्टेशन पर ठप, आठ महीने से नहीं हो रहा निर्माण, यात्रियों को हो रही परेशानी
नई दिल्ली: साल 2023 में केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई अमृत भारत योजना के तहत देशभर के कई रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली के नरेला रेलवे स्टेशन पर भी अगस्त 2023 में ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। लेकिन, अभी यहां पर स्टेशन का निर्माण कार्य करीब आठ महीने से बंद पड़ा है। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों में भारी निराशा है।
बदतर हो गए स्टेशन के हालात
यात्रियों का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद स्टेशन की मौजूदा सुविधाएं हटा दी गईं, लेकिन काम बीच में रुकने से हालात बदतर हो गए हैं। वेटिंग रूम पूरी तरह खत्म हो चुके हैं। प्लेटफॉर्म और प्रवेश मार्ग पर निर्माण सामग्री फैली होने से आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है।
इस कारण हो रहा बदलाव
रेलवे विभाग को निर्माण कार्य जल्द पूरे करने चाहिए थे लेकिन यह लेटलतीफी का शिकार हो रहा है। निर्माण कार्य बंद होने को लेकर रेलवे ने जानकारी साझा की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा रेलवे स्टेशन के स्ट्रक्चर में परिवर्तन का प्रस्ताव लाया गया है। यहां पर अब नरेला स्टेशन से होकर गुजरने वाली तीसरी और चौथी रेलवे लाइन के निर्माण के नए प्रस्ताव के कारण नरेला स्टेशन के पुनर्निर्माण की योजना में संशोधन किया जा रहा है।
सितंबर के अंत तक शुरू हो जाएगा काम
संशोधन को अंतिम रूप दिए जाने के बाद सभी प्रस्तावित कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। पुनर्निर्माण का कार्य फिर से सितंबर के अंत तक शुरू किया जाएगा। स्थानीय निवासी सुंदरलाल सेन ने बताया कि पहले उम्मीद थी कि योजना पूरी होने के बाद स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, लेकिन अब अधूरे काम से यात्रियों को केवल परेशानी हो रही है। प्लेटफॉर्म के पास भी कंस्ट्रक्शन का वर्क चल रहा है। न सिर्फ यहां यात्री परेशान हैं बल्कि स्टेशन परिसर संकरी होने की वजह से RPF के पुलिस चौकी रेलवे की रिहायशी परिसर में चल रही है। ऐसे में ग्रामीणों की मांग है कि काम तेजी से पूरा हो।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल