अब मेरठ से भी भर सकेंगे हवाई उड़ान, 19 और 40 सीटर विमान सेवा के सभी चरण पूरे
मेरठ। वेस्ट यूपी के मेरठ जिले की जनता को बहुत जल्द हवाई सेवाओं का तोहफा मिलने जा रहा है। हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में गुरुवार को राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी की पहल पर एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की टीम परतापुर हवाई पट्टी का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ व्यापक तौर पर सर्वे कर, टीम ने हवाई पट्टी के मौजूदा हालात और आगे की रणनीति पर चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने साफ तौर पर कहा कि परतापुर हवाई पट्टी इस समय 19 और 40 सीटर विमानों की उड़ान के लिए पूरी तरह सक्षम है। यानी छोटे और मध्यम आकार के विमानों की आवाजाही यहां से हो सकती है। हालांकि, अगर यहां से 72 सीटर विमान का संचालन करना है, तो हवाई पट्टी को और विस्तार देना अनिवार्य होगा।
300 मीटर लंबाई बढ़ाने की जरूरत
निरीक्षण करने आए एयरपोर्ट ऑथोरिटी के अधिकारियों ने बताया कि बड़े विमानों की सुरक्षित उड़ान के लिए हवाई पट्टी की लंबाई में 300 मीटर का इजाफा बेहद ही जरूरी है। इसके साथ ही चौड़ाई भी 35 मीटर तक बढ़ाई जानी चाहिए। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा और मेरठ से बड़े शहरों तक सीधी हवाई सेवा शुरू हो सकेगी।
एयरपोर्ट ऑथोरिटी की टीम ने निरीक्षण के दौरान कहा कि हवाई पट्टी के विस्तार के लिए नागरिक उड्डयन विभाग 109 एकड़ भूमि जल्द से जल्द लीज पर उपलब्ध कराए। इस संबंध में एयरपोर्ट ऑथोरिटी खुद भी औपचारिक पत्र लिखेगी। भूमि उपलब्ध होने के बाद हवाई पट्टी विस्तार का रास्ता साफ हो जाएगा। वहीं, लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तार से मेरठ को न केवल बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार और उद्योग को भी गति मिलेगी। छोटे शहर से बड़े शहरों तक तेज आवागमन से पर्यटन और निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल