आनंद आ गया! भालू ने माजा की बोतल गटागट पी, वीडियो वायरल होते ही लोगों के आए मज़ेदार कमेंट्स
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। एक युवक ने भालू को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया है। भालू भी कोल्ड ड्रिंक को गटागट पी गया है। कोल्ड ड्रिंक पी रहा भालू जंगली है। कोल्ड ड्रिंक पीते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह जोखिम भरा भी युवक के लिए साबित हो सकता था क्योंकि वह करीब जाकर दे रहा था।
सभी लोगों को हैरत में डाला
छत्तीसगढ़ से अक्सर यह खबरें सामने आती है कि भालू ने इंसानों पर हमला कर दिया है। अब युवक ने जंगली भालू को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सभी को हैरत में डाल दिया है। युवक के सामने ही भालू आराम से कोल्ड ड्रिंक पी रहा है। वीडियो सामने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने इसे असुरक्षित बताया है।
इस इलाके में रहते हैं खतरनाक जंगली जानवर
वहीं, कांकेर और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में जंगली जानवरों का बसेरा है। जंगलों से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों में यह आराम से आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर रील के चक्कर में लोग जानवरों के करीब चले जाते हैं। यह जानवरों और इंसानों के लिए खतरनाक है। जानकारों का कहना है कि भालू एक हिंसक जानवर है। वह कभी भी हमला कर सकता है। अगर भालू अचानक हमला करता, तो युवक को बचने का मौका भी नहीं मिलता। भालू को कोल्ड ड्रिंक पिलाना उसके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। जंगली जानवर इस तरह की चीजों के आदी नहीं होते। मानव खाद्य पदार्थ उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं।
तमिलनाडु में विजय की बढ़त, बंगाल में रूपा गांगुली ने मारी बाजी
सुपर कॉरिडोर स्थित जैन मंदिर में वारदात, सुरक्षा पर उठे सवाल
इंदौर में जश्न का माहौल, जीत पर कार्यकर्ता करेंगे आतिशबाजी
भारतीय रेलवे का हेल्थ सिस्टम होगा हाईटेक, UMID कार्ड से पेपरलेस सुविधा
हुमा कुरैशी की पर्सनल लाइफ चर्चा में, क्या जल्द होंगी शादी की रस्में शुरू?
कार्यक्रम में शामिल लोगों की तबीयत बिगड़ी, मंदसौर में फूड प्वाइजनिंग का मामला
गोरखपुर से बंगाल तक आस्था की गूंज, मां काली से प्रार्थना
लोन प्री-पेमेंट करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, बचेंगे अतिरिक्त चार्ज से
टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन, मऊ में एक की मौत, दो की हालत नाजुक