पार्टी के नाम पर नशा और अश्लीलता, पुलिस ने किया भंडाफोड़
तेलीबांधा फार्महाउस पर छापा, 20 से ज्यादा युवक-युवतियां पकड़े गए
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पार्टी के नाम पर नशा और अश्लीलता फैलाने का मामला सामने आया है। पुलिस कार्रवाई करने पहुंची तो आयोजकों ने टीम से हाथापाई कर दी। अब आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।
तेलीबांधा थाना क्षेत्र के आदित्य फार्महाउस में देर रात युवक-युवतियों की पार्टी चल रही थी। सूचना पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारा तो शराब, हुक्का और अन्य नशे का सेवन करते 20-25 युवक-युवतियां मिले। इस दौरान फार्महाउस संचालक हरजीत सिंह चावला और उसके स्टाफ ने पुलिस जवानों से बदसलूकी की और हाथापाई भी की।
अवैध शराब जब्त
आबकारी विभाग ने छापे में 14 लीटर से ज्यादा शराब जब्त की—जिसमें डबल ब्लैक लेबल, ब्लैक लेबल, वोदका और बीयर शामिल है। फार्महाउस मैनेजर प्रलय सोना के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। हालांकि संचालक हरजीत सिंह पर आबकारी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
FIR दर्ज
क्राइम ब्रांच की शिकायत पर संचालक और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि न्यूड पार्टी केस के आरोपी आदर्श को भी गिरफ्तार किया गया है।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल