शहडोल अस्पताल में महिला की मौत, घंटों शव वाहन का इंतजार करते रहे परिजन, नहीं मिली मदद
शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिला अस्पताल से मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां रविवार को इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई. मृतका के परिजन शव घर ले जाने के लिए अस्पताल के बाहर घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन वहां उनकी कोई सुनने वाला नहीं था. यह सब तब हुआ, जब शव वाहन पास में खड़ा था पर ड्राइवर नहीं आया. वैसे तो मध्य प्रदेश सरकार गरीब-असहाय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का वादा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां करती है.
मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर
प्रदेश सरकार के द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिलों में शव वाहन उपलब्ध करवाएं गए हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन व जिम्मेदारों के लापरवाह रवैये के चलते गरीब जरूरतमंद को समय पर इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता है. ऐसा ही वाकया रविवार को शहडोल जिला अस्पताल परिसर पर घटा, जिसकी वजह से एक बार फिर सवालों के घेरे में पूरा स्वास्थ्य विभाग का सिस्टम खड़ा नजर आ रहा है. शहडोल जिला अस्पताल में टेंघा गांव की रहने वाली अगस्या कुशवाहा नाम के महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई थी.
शव वाहन के इंतजार में बैठा रहा परिवार
महिला की मौत होते ही परिजन उसके शव को घर ले जाने के लिए शव वाहन की तलाश में इधर-उधर घूमने लगे, लेकिन इंसानियत तब शर्मसार हो गई. जब शव को ले जाने वाली शव वाहन सेवा पूरी तरह से ठप नजर आई. परिवार शव वाहन के इंतजार में शव के साथ अस्पताल कैंपस में ही 4 से 5 घंटे तक बैठा रहा, लेकिन उन्हें पार्थिव शरीर को ले जाने के लिए शव वाहन नहीं मिल सका था. जबकि शव वाहन अस्पताल परिसर में खड़ा था, बस परेशानी इतनी थी कि उसका ड्राइवर नहीं आया था. परिजन शव को ले जाने के लिए अस्पताल प्रबंधन से मदद करने के गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई उनकी बात सुनने वाला नहीं था.
'गरीब को मरने के बाद भी इज्जत नहीं'
मृत महिला के दामाद दुर्गेश कुशवाहा ने प्रशासन की इस व्यवस्था से दुखी होकर कहा कि "गरीबों को जीते जी न इलाज की सुविधा मिलती है और न ही मरने के बाद इज्जत मिलती है. यही कारण है कि सरकारी योजना होने के बाद भी हमें शव प्राइवेट वाहन से ले जाना पड़ रहा है."
दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी
इस पूरे घटनाक्रम पर शहडोल सीएमएचओ डॉक्टर राजेश मिश्रा का कहना है कि "मामला संज्ञान में आया हैं. मृतक के परिवार को शव वाहन क्यों नहीं मिला. इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी." फिलहाल जिम्मेदार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है.
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?
आम आदमी पार्टी में 'खास' बनाम 'आम' की जंग? नवीन जयहिंद बोले— राघव की भव्य शादी से नाराज हैं कार्यकर्ता
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर