नोएडा, फरीदाबाद, दिल्ली में आज नहीं मिलेगी राहत, तापमान और बढ़ने के आसार
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। बारिश की कमी और तेज खिली धूप के कारण तापमान बढ़ रहा है। उमस के कारण गर्मी का एहसास और अधिक हो रहा है। मानसून के बाद दिल्ली-एनसीआर में मई-जून वाली चिलचिलाती धूप देखने को मिल रही है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया है। आगामी दिनों में दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई हो गई है। अब शहर में गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा। आइए अब आपको बताए कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -
दिल्ली में मौसम का हाल
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, लेकिन अभी भी दिल्ली में गर्मी का दौर जारी है। आमतौर पर नवरात्रि की शुरुआत के साथ मौसम बदलने लगता है और हल्की ठंड की शुरुआत होने लगती है। तापमान में कमी आनी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार शहर का तापमान कम होने की बजाए बढ़ रहा है। दिन तो दिन रात में भी गर्मी महसूस हो रही है। आज के मौसम की बात करें तो आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। तेज धूप खिली रहेगी और गर्मी का एहसास होगा। लेकिन इस दौरान 21 से 31 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तेज हवाओं के कारण शाम में गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।
दिल्ली के सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम साफ बना रहेगा। यहां भी आसमान साफ नजर आएगा और तेज धूप खिली रहेगी। शहर में आज भी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान शहर में हवाएं चल सकती हैं, लेकिन उससे गर्मी पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। तापमान की बात करें तो शहर का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री रह सकता है।
नोएडा और गाजियाबाद में भी दिल्ली की तरह की मौसम साफ बना रहेगा। लेकिन इस दौरान शहर में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल सकती है। गाजियाबाद और नोएडा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बता दें कि मौसम विभाग ने नोएडा और गाजियाबाद दोनों को ग्रीन जोन में रखा है, इसका अर्थ यह है कि दोनों ही जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन के साथ यहां रात में भी गर्मी महसूस की जा रही है।
छात्राओं ने पीएम से कहा—महिलाओं के लिए योजनाएं जारी रखें
IPL में DC की मुश्किलें बढ़ीं, टीम मैनेजमेंट पर सवाल
दल बदल पर सख्ती का प्लान: Raghav Chadha के बिल से बदल सकता था खेल
विराट कोहली बोले—“स्कूल में बोलना लगता है अजीब”, बच्चों को दिया बड़ा मैसेज
IPL की भागदौड़ में भी रिश्तों को दी अहमियत, दिल्ली पहुंचे कोहली
वैवाहिक विवाद का दुखद अंत: पत्नी के सामने पति की मौत
Imran Khan की आंखों की हालत गंभीर? चौथी सर्जरी के बाद अपडेट
झपट्टा मारकर सोने की चैन ले उड़े बदमाश, इलाके में दहशत
दीवार पर मौत की धमकी: उज्जैन यूनिवर्सिटी में जांच तेज, संदिग्ध वस्तु मिली