बेडरूम में भूलकर भी न लगाएं इन भगवान की तस्वीरें, छाने लगेगी कंगाली
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का हर कोना हमारे जीवन की ऊर्जा, मानसिक स्थिति और रिश्तों पर गहरा प्रभाव डालता है. खासकर बेडरूम, जो घर का सबसे निजी और आराम का स्थान माना जाता है, उसके लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं. अक्सर लोग घर को सुंदर बनाने के लिए हर कमरे में भगवान की तस्वीरें या मूर्तियां लगा देते हैं, लेकिन वास्तु के मुताबिक यह हर जगह शुभ नहीं होता. वास्तु सलाहकार दिव्या छाबड़ा बताती हैं कि बेडरूम में भगवान की तस्वीर लगाने से पहले बहुत सावधानी रखनी चाहिए, क्योंकि यह जगह विश्राम, प्रेम और निजी संबंधों से जुड़ी होती है.
वास्तु शास्त्र में बेडरूम को एक शांत और आरामदायक स्थान माना गया है, जहां सकारात्मक और संतुलित ऊर्जा का प्रवाह जरूरी होता है. ऐसे में अगर यहां भगवान की तस्वीरें लगाई जाएं, तो यह ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं. कई बार ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच मतभेद, मनमुटाव या तनाव की स्थिति भी पैदा हो सकती है. इसलिए वास्तु के अनुसार, बेडरूम में सभी देवी-देवताओं की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए. हालांकि, अगर आप फिर भी धार्मिकता और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए भगवान की तस्वीर लगाना चाहते हैं, तो कुछ विशेष तस्वीरें ही उपयुक्त मानी गई हैं.
दिव्या छाबड़ा के अनुसार, बेडरूम में राधा-कृष्ण या भगवान शिव और माता पार्वती की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है. राधा-कृष्ण का जोड़ा प्रेम, समझदारी और सामंजस्य का प्रतीक है. ऐसी तस्वीर लगाने से दांपत्य जीवन में सौहार्द बना रहता है और रिश्तों में मिठास आती है. वहीं भगवान शिव और पार्वती की तस्वीर से घर में शांति, स्थिरता और आपसी सहयोग का वातावरण बनता है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि राधा या कृष्ण की अकेली तस्वीर कभी न लगाएं, इन्हें हमेशा जोड़े के रूप में ही स्थापित करें, वरना रिश्तों में दूरी या अस्थिरता आ सकती है.
वहीं दूसरी ओर, वास्तु में यह भी बताया गया है कि किन देवताओं की तस्वीरें बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए. उदाहरण के लिए, हनुमान जी, मां दुर्गा, या किसी भी तपस्या मुद्रा में भगवान की तस्वीर लगाने से बचना चाहिए. ऐसी तस्वीरें ऊर्जा को अत्यधिक सक्रिय कर देती हैं, जिससे बेडरूम की शांत प्रकृति भंग होती है. इससे अनजाने में तनाव, असहमति और कभी-कभी आर्थिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं.
इसके अलावा, यह भी ध्यान रखें कि अगर घर में मंदिर है, तो उसे बेडरूम में न बनाएं. मंदिर को हमेशा घर के पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है. वहीं बेडरूम में अगर कोई धार्मिक प्रतीक रखना ही हो, तो उसे कमरे के उत्तर दिशा की दीवार पर लगाएं और सोते समय सिर दक्षिण दिशा की ओर रखें.
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश