खाने पर छिड़ा नया विवाद, नीलम-फरहाना के बीच तनातनी तो अभिषेक-शहबाज में हुआ वार-पलटवार
मुंबई: टीवी की दुनिया के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में आए दिन रोमांच बढ़ता जा रहा है। शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें खाने को लेकर फरहाना भट्ट और नीलम गिरी में बहस हो रही है। इतना ही नहीं शहबाज बदेशा और अभिषेक बजाज में तो हाथापाई की नौबत आ गई है। चलिए जानते हैं आखिर किसने और क्या कहा कि बात इतनी बढ़ गई।
नीलम ने खाना बनाने से किया इंकार
शो के नए प्रोमो की शुरुआत में दिखता है कि नीलम गिरी कहती हैं कि उन्हें खाना नहीं बनाना है, जो करना है कर लें। इसपर फरहाना भट्ट कहती हैं, ‘आपको नहीं करना है, तो आपको डबल ड्यूटी करनी पड़ेगी और साथ ही सजा भी मिलेगी।’
शहबाज ने किया विरोध
आगे प्रोमो में देखा जाता है कि शहबाज बदेशा कहते हैं कि किसी को सजा थोड़ी ना दे सकते हैं। इसपर अभिषेक बजाज गुस्से में शहबाज से कहते हैं, ‘आप किसी का पक्ष ना लें, यहां पर।’ फिर शहबाज ने कहा कि अभिषेक ने उनके बीच में क्यों बोला? इसके बाद दोनों के बीच जोरदार कहासुनी होती है। बात हाथापाई तक पहुंचने वाली होती है कि तभी प्रोमो का खात्मा हो जाता है।
ये प्रतियोगी हुए हैं नॉमिनेट
इस हफ्ते जिन कंटेस्टेट्स पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है, उनके नाम हैं- जीशान कादरी, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, बशीर अली, अशनूर कौर और प्रणित मोरे। इनमें से जीशान और अशनूर का नाम लगातार दर्शकों की चर्चा में बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीशान कादरी का परफॉर्मेंस कमजोर बताया जा रहा है और तबियत खराब होने की वजह से वे गेम में उतने एक्टिव नहीं हैं, जिससे उनके एविक्शन की संभावना ज्यादा है।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण