यात्री वाहनों की बिक्री में नवरात्र पर बूम, GST दर कटौती ने किया योगदान
व्यापार: जीएसटी दर घटने और शुभ अवसर के चलते नवरात्र के नौ दिनों में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 35 फीसदी बढ़कर 2,17,744 यूनिट पर पहुंच गई। एक साल पहले समान अवधि में 1,61,443 वाहन बिके थे। डीलरों के संगठन फाडा के मुताबिक, दरें घटने की उम्मीद में सितंबर के पहले 21 दिनों में मांग बिलकुल धीमी हो गई थी। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने कहा कि 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू होने से वाहनों की बिक्री में जमकर तेजी आई। साथ ही नवरात्र ने भी इसमें अच्छा योगदान दिया। बम्पर बिक्री के कारण सितंबर में कुल यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री बढ़कर 2,99,369 इकाई हो गई।
बता दें कि यह पिछले साल इसी महीने में 2,82,945 यूनिट की तुलना में 6 प्रतिशत ज्यादा है। फाडा ने कहा, सितंबर, 2025 ऑटोमोबाइल रिटेल उद्योग के लिए एक असाधारण रूप से अनूठा महीना था। नवरात्र के दौरान डीलरशिप पर ग्राहकों की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि व डिलीवरी भी हुई। सितंबर के अंतिम दिनों में बनी यह गति दिवाली तक जारी रहेगी, जो 42 दिनों के त्योहारी सीजन का बेहतरीन समापन होगा।
इस महीने भी बढ़ेगी बिक्री
फाडा ने अपने सदस्यों का सर्वे किया। अक्तूबर की उम्मीदों को लेकर 63 फीसदी ने कहा, बिक्री बढ़ेगी। 23 फीसदी ने कहा, सपाट रहेगी। 9 फीसदी ने माना घटेगी। अगले तीन महीनों के बारे में 67 फीसदी ने कहा, बिक्री में तेजी रहेगी। 29 फीसदी ने सपाट व 4 फीसदी ने कहा बिक्री घट सकती है। 71 फीसदी ने माना सेंटिमेंट बहुत अच्छा है।
मां Durga की शक्ति का स्रोत क्या है? Devi Bhagavata Purana में जवाब
Hanuman के अस्तित्व का रहस्य: आज भी जीवित होने की मान्यता
1.5 लाख बाराती… सोच से परे इंतजाम! मदुरै की शादी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
क्या है वो राम मंत्र जिसे महादेव करते हैं जप? जानें पूरी जानकारी
राम नाम में है चमत्कार: समझें मंत्र का अर्थ और जप की सही विधि
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव