'बस्तर राइजिंग' बस्तर की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और उद्यमशीलता को दिलायेगी राष्ट्रीय पहचान
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन जनसम्पर्क विभाग और बस्तर संभाग के जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से ‘बस्तर राइजिंग‘ विशेष अभियान की टीम आज केशकाल विकासखंड अंतर्गत टाटामारी पहुँचा। अभियान के प्रथम दिन हिमाचल प्रदेश से आए नवाचारी दल ने पुरातात्विक महत्व के स्थान गोबरहीन के प्राचीन शिवलिंग का अवलोकन किया और 06वीं शताब्दी के गढ़ धनोरा के इतिहास के बारे में जाना। इसके पश्चात उनकी टीम ने होनहेड़ जलप्रपात की सुंदरता को निहारा और उनकी प्रशंसा की।
”हार्माेनी फेस्ट 2025” अंतर्गत “बस्तर राइजिंग”
उल्लेखनीय है कि ”हार्माेनी फेस्ट 2025” अंतर्गत “बस्तर राइजिंग” बहुआयामी अभियान के तहत बस्तर संभाग की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और उद्यमशीलता क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने व पृथक् पहचान दिलाने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग द्वारा विशेषज्ञों, युवाओं, शिल्पकारों और स्थानीय समुदायों के बीच संवाद कार्यशालाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की पहल की गई है। “दिल मेला दिल में ला” थीम पर आधारित इस अभियान के अंतर्गत बस्तर की प्रेरक कहानियाँ, नवाचार एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।
सात सदस्यीय टीम में ‘प्लेसेज ऑफ पॉसिबिलिटीज़‘ के संस्थापक प्रतुल जैन सहित परीना सिंघल, पलक चौधरी, आयुषी कपूर, निष्ठा जोशी, सदफ अंजुम, फ्रानो डिसिल्वा शामिल हैं।
अंडमान में राहुल गांधी बोले—द्वीप के नाम पर हो रहा बड़ा खेल
सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहे उनके पुराने ट्वीट्स
चुनावी माहौल में हंगामा, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी का विरोध तेज
1 बजे तक रिकॉर्ड मतदान, 61% पार; सिद्दीकी बनाम TMC समर्थक आमने-सामने
आम आदमी पार्टी के 2 सांसद इस्तीफे की तैयारी में? मजीठिया का दावा
ममता बनर्जी के बयान पर रामेश्वर शर्मा की तीखी प्रतिक्रिया
डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी से किंग चार्ल्स III की दिलचस्प प्रतिक्रिया
‘4 मई को इस्तीफा दें’—TMC ने पीएम मोदी को ललकारा