‘अमेरिका में लंबा खिंच सकता है शटडाउन’, बिगड़ते हालातों के बीच जानें किसने दी ये चेतावनी
डेस्क। अमेरिका (America) में पिछले 2 सप्ताह से शटडाउन (Shutdown) जारी है। शटडाउन के बीच रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) से स्पीकर माइक जॉनसन (Speaker Mike Johnson) ने कहा कि संघीय सरकार (Federal Government) का शटडाउन (सरकारी वित्तपोषण रुकने से कामकाज ठप होना) अब तक का सबसे लंबा शटडाउन हो सकता है। जॉनसन ने कहा कि जब तक डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित अपनी मांगों को नहीं छोड़ते और इसे (वित्त पोषण) दोबारा शुरू नहीं करते, तब तक वह उनके साथ बातचीत नहीं करेंगे।
शटडाउन के 13वें दिन ‘कैपिटल’ (अमेरिकी संसद भवन परिसर) में स्पीकर ने कहा कि उन्हें ट्रंप प्रशासन की ओर से बर्खास्त किए जा रहे हजारों संघीय कर्मचारियों के विवरण की जानकारी नहीं है। यह एक बेहद असामान्य सामूहिक छंटनी है जिसे व्यापक रूप से सरकार के दायरे को सीमित करने के लिए शटडाउन का लाभ उठाने के तरीके के रूप में देखा जा रहा है। इस बीच उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सख्त कटौतियों की चेतावनी दी है। वहीं, कर्मचारी संघ मुकदमा कर रहे हैं।
जॉनसन ने कहा, ‘‘हम अमेरिकी इतिहास के सबसे लंबे शटडाउन की दिशा की ओर बढ़ रहे हैं।’’ शटडाउन पर कोई नतीजा निकलता नहीं दिख रहा जिसके कारण इसके लंबे समय तक इसके जारी रहने की उम्मीद है। सरकारी वित्तपोषण रुकने से हुए शटडाउन के कारण नियमित सरकारी कामकाज ठप पड़ गया है। संग्रहालय और अन्य ऐतिहासिक सांस्कृतिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं और हवाई अड्डों पर उड़ानों में व्यवधान के कारण अफरातफरी मच गई है। शटडाउन को लेकर अर्थव्यवस्था में और अनिश्चितता पैदा हो गई है।
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?
राम वन गमन पथ का कायाकल्प: त्रेतायुग की तर्ज पर सजेंगे वनवास के प्रमुख पड़ाव, बदलेगी पर्यटन की तस्वीर