ऑस्ट्रेलिया की उड़ान पर टीम इंडिया, रोहित, विराट और गिल की तैयारी, देखें मैच और ट्रेनिंग शेड्यूल
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया रवाना हो चुकी है. इसके लिए खिलाड़ियों ने दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ी. खास बात ये रही कि टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल भी रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए. पहले ऐसी खबरें थीं कि गिल, रोहित-विराट के साथ ना जाकर गौतम गंभीर के साथ शाम की फ्लाइट से ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरेंगे. लेकिन, दिल्ली एयरपोर्ट से तस्वीरें सामने आते ही सारे कयास मिट गए.
इन खिलाड़ियों ने भी भरी उड़ान
रोहित-विराट और शुभमन गिल के अलावा जो और खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए साथ उड़े, उनमें श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरैल, हर्षित राणा, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा भी शामिल रहे.
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे में दिखेंगे रोहित-विराट
रोहित और विराट आखिरी बार वनडे खेलते चैंपियंस ट्रॉफी में दिखे थे. भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ही इस साल मार्च में खेला वो ICC टूर्नामेंट जीता था. रोहित और विराट दोनों अब वन-फॉर्मेट प्लेयर है. दोनों ने T20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया है. रोहित से वनडे की कप्तानी भी लेकर शुभमन गिल को दे दी गई है. टीम इंडिया के 28वें वनडे कप्तान बने गिल केलिए ऑस्ट्रेलिया दौरा अब पहला इम्तिहान होगा.
भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल
भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की बात करें तो उसका आगाज 19 अक्टूबर से होगा. ये दौरा 8 मैचों की व्हाइट बॉल सीरीज का होगा. पहले 3 वनडे की सीरीज खेली जाएगी. फिर उसके बाद 5 मैचों की T20 सीरीज होगी.
भारत को पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ में खेलना है. फिर दूसरा वनडे 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेलना है. उसके बाद तीसरा और आखिरी वनडे 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा. भारतीय समय से ये सभी मुकाबले सुबह के 9 बजे से शुरू होंगे.
वनडे के बाद T20 सीरीज होगी. पहला T20 मुकाबला कैनबरा में 29 अक्टूबर को खेला जाएगा. उसके बाद दूसरा T20 मेलबर्न में 31 अक्टूबर को होगा. तीसरा T20 मैच होबार्ट में 2 नवंबर को खेला जाएगा. जबकि चौथा T20 मैच गोल्ड कोस्ट में 6 नवंबर को होगा. 5 वां और आखिरी T20 8 नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा. T20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समय से दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू होंगे.
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?
आम आदमी पार्टी में 'खास' बनाम 'आम' की जंग? नवीन जयहिंद बोले— राघव की भव्य शादी से नाराज हैं कार्यकर्ता
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला