अमेरिका-भारत साझेदारी बढ़ी, Rare Earth्स पर चीन के खिलाफ हो सकता है टकराव
व्यापार: फेस्टिव सीजन में जहां एक तरफ देश खरीदारी में लगी है, वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी जंग रेयर अर्थ मिनरल्स की जंग छिड़ गई है. अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव एक बार फिर उभर आया है और इस बार अमेरिका ने साफ कहा है कि अब सिर्फ अमेरिका vs चीन नहीं, बल्कि चीन vs पूरी दुनिया है.
रेयर अर्थ मटेरियल्स वो खास खनिज होते हैं, जो मोबाइल, मिसाइल, इलेक्ट्रिक कार, और सैटेलाइट जैसी हाईटेक चीजों में इस्तेमाल होते हैं. आज की दुनिया इन पर बहुत हद तक निर्भर है और इनका सबसे बड़ा स्रोत चीन है, जो अकेले दुनिया के 70% से ज्यादा उत्पादन और 90% से ज्यादा प्रोसेसिंग पर कब्जा रखता है.
चीन ने लगाया नया प्रतिबंध, अमेरिका ने दी चेतावनी
हाल ही में चीन ने कुछ महत्वपूर्ण रेयर मटेरियल्स के निर्यात पर सख्त प्रतिबंध लगाए हैं. इसका सीधा असर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की तकनीकी और सैन्य आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ सकता है. इसके जवाब में अमेरिका ने चीन पर 100% आयात शुल्क लगाने की धमकी दे दी है.
लेकिन अमेरिका यहां रुकना नहीं चाहता. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि अमेरिका अब अकेले नहीं लड़ेगा. उन्होंने साफ कहा,’हमें भारत, यूरोप और एशिया के लोकतांत्रिक देशों से समर्थन की उम्मीद है.’
भारत पर क्यों टिकी है अमेरिका की नजर?
भारत के पास रेयर अर्थ के भंडार हैं, हालांकि वो अभी पूरी तरह से उपयोग में नहीं लाए गए हैं. लेकिन अगर सही तकनीक और निवेश मिले, तो भारत अमेरिका के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है. अमेरिका को भरोसा है कि भारत इस मौके पर साथ देगा.
वित्त मंत्री बेसेंट ने कहा,’हम सहयोगियों से बात कर रहे हैं. हमें भारत और अन्य लोकतंत्रों से मजबूत समर्थन मिलेगा.’ उन्होंने चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि चीन पूरी दुनिया की सप्लाई चेन को नियंत्रित करना चाहता है, लेकिन अमेरिका अपनी आर्थिक संप्रभुता का पूरा इस्तेमाल करेगा.
भारत पर पहले ही दबाव, लेकिन अब बढ़ा मौका
ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में भारत पर 25% टैरिफ और रूसी तेल खरीद पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाया था, जिससे भारत पर कुल 50% शुल्क हो गया. ऐसे में भारत के लिए ये एक चुनौती भी है और अवसर भी अगर भारत अमेरिका के साथ साझेदारी करता है तो नई तकनीक, निवेश और व्यापार के रास्ते खुल सकते हैं.
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?
आम आदमी पार्टी में 'खास' बनाम 'आम' की जंग? नवीन जयहिंद बोले— राघव की भव्य शादी से नाराज हैं कार्यकर्ता
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला