दिवाली तक दिल्लीवासियों को मिलेगी राहत, सब्जियों के दाम घटेंगे लेकिन फलों के बढ़े दाम जेब पर डालेंगे भार
नई दिल्लीः पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के बढ़े दामों से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। कारोबारियों का दावा है कि आने वाले कुछ दिनों में सब्जियों के रेट में कमी आएगी। क्योंकि, लोकल एरिया से सब्जियों की सप्लाई शुरू होने वाली है। वहीं, दिवाली की वजह से सेब से लेकर अनार की कीमतों में उछाल आ सकता है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों से सब्जियां दिल्ली की अलग-अलग मंडियों में आती है।
रिटेल में गोभी की कीमत ने 100 रुपये का आंकड़ा छू लिया
हालांकि इस बार हुई बारिश की वजह से कई जगहों पर सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है। आजादपुर सब्जी मंडी के एक कारोबारी ने बताया कि महाराष्ट्र से गोभी की सप्लाई ठप होने से गोभी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अभी गोभी सिर्फ गुजरात से ही आ रही है। जिसकी वजह से रिटेल में गोभी की कीमत ने 100 रुपये का आंकड़ा छू लिया है। यही हाल, शिमला मिर्च से लेकर कई सब्जियों का है।
सब्जियों के रेट कम हो जाएंगे
कारोबारी विजय ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में हरी सब्जियों की आवक लोकल एरिया से शुरू हो जाएगी, जिससे सब्जियों के रेट कम हो सकेंगे। कच्चा केला से लेकर गोभी, गाजर के दाम बेहद कम होंगे। वहीं, आजाजदपुर फल मंडी के कारोबारी सोनिक सदाना ने बताया कि दिवाली के मौके पर कई लोग गिफ्ट के तौर फल भी देते है। ऐसे में सेब, अनार की डिमांड बढ़ जाती है। उम्मीद है कि कुछ दिनों में सेब और अनार के दाम बढ़ सकेंगे। सोनिक ने बताया कि मंडी में सेब की थोक कीमत 30 रुपये से लेकर 140 रुपये तक है, जबकि अनार की कीमत 70 रुपये से लेकर 150 रुपये तक है।
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?
राम वन गमन पथ का कायाकल्प: त्रेतायुग की तर्ज पर सजेंगे वनवास के प्रमुख पड़ाव, बदलेगी पर्यटन की तस्वीर