25 नवंबर को पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत करेंगे राम मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण, विश्व को मिलेगा संदेश
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण अब अपनी पूर्णता की ओर बढ़ रहा है। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कर पूरे विश्व को इसका निर्माण पूरा होने का संदेश देंगे। पीएम मोदी ने ही मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था और फिर मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की थी। अब मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद शिखर पर ध्वजारोहण भी उनके ही हाथों से होगा। भव्य राम मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया गया है।
रामलला का यह दिव्य धाम सिर्फ आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्प, स्थापत्य कला और संस्कृति का अद्भुत संगम बनकर उभर रहा है। मंदिर की दीवारों और स्तंभों पर बनाई गईं खूबसूरत कलाकृतियां अब लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। गुजरात के मशहूर शिल्पकार चंद्रकांत भाई सोमपुरा और उनकी टीम ने मंदिर के हर पिलर, स्तंभ और दीवार पर बारीक नक्काशी करते हुए इसे एक जीवंत कलात्मक रूप दिया है। राम मंदिर ट्रस्ट ने हाल ही में मंदिर के प्रथम तल पर स्थित राम दरबार की मनमोहक तस्वीरें जारी की हैं।
इन तस्वीरों में दीवारों पर उकेरी गई आकृतियों में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और भक्त हनुमान के दिव्य स्वरूप नजर आ रहे हैं। ट्रस्ट ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि “राम जन्मभूमि के प्रथम तल की नयनाभिराम छवियाँ।” इन छवियों ने अयोध्या की भव्यता और भारतीय शिल्पकला की प्रतिष्ठा को फिर से जीवंत कर दिया है। जैसे-जैसे निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच रहा है, देश दुनिया के रामभक्त श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग लगातार बढ़ता जा रहा है।
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?
राम वन गमन पथ का कायाकल्प: त्रेतायुग की तर्ज पर सजेंगे वनवास के प्रमुख पड़ाव, बदलेगी पर्यटन की तस्वीर