वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर शिक्षिका से 6 लाख की ठगी, राजनांदगांव में ऑनलाइन फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया
राजनांदगांव: इंटरनेट मीडिया पर वर्क फ्राम होम के झांसे में आकर एक महिला शिक्षिका ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने प्रोफाइल लेकर टास्क और अधिक कमाई का लालच देकर महिला से करीब छह लाख रुपये की ठगी कर डाली।
पीड़िता ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि इंस्टाग्राम पर एक वर्क टू होम जाब के विज्ञापन में रुचि दिखाने पर उससे संपर्क किया गया। व्हाट्सएप नंबर लेकर पहले उसकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, उम्र, पेशा आदि ली गई। फिर उसे रिव्यू और टास्क करने के लिए कहा गया, जिसके एवज में शुरुआत में 200, 300, 1100 और 710 कुल 5000 रुपये का भुगतान किया गया। टास्क पूरा करने पर उसे 5000 हजार वापस भी मिले, जिससे महिला का भरोसा जीत लिया गया।
अलग-अलग खातों में जमा कराई राशि
इसके बाद उसे वीआईपी मेंबरशिप देने और ज्यादा पैसे कमाने के झांसे में बार-बार अलग-अलग खातों में पैसे जमा करवाए गए। साथ ही उसे स्टेटमेंट भेजकर टास्क पूरी होने पर रकम दोगुनी मिलने का लालच दिया गया। महिला धीरे-धीरे बड़ी राशि जमा करती रही। लेकिन जब उसने पैसे निकालने (विड्राल) की कोशिश की, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कुल मिलाकर महिला से छह लाख की ठगी की गई।
कोतवाली थाना में अज्ञात मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप लिंक, टेलीग्राम ग्रुप और बैंक खातों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने नागरिकों से आह्वान किया कि आनलाइन पैसा कमाने के किसी भी झांसे में न आएं। अज्ञात लिंक, व्हाट्सएप या टेलीग्राम नंबर पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। कोई भी प्रस्ताव आकर्षक लगे तो पहले उसकी सच्चाई की जांच करें और संदेह होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?
राम वन गमन पथ का कायाकल्प: त्रेतायुग की तर्ज पर सजेंगे वनवास के प्रमुख पड़ाव, बदलेगी पर्यटन की तस्वीर