इंदौर में 22 किन्नरों ने एक साथ पिया जहर, कई की हालत गंभीर
इंदौर: पढ़रीनाथ थाना क्षेत्र में किन्नरों के द्वारा सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया गया. एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें किन्नर आत्महत्या का प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं. इस पूरे मामले की जानकारी जब किन्नरों के साथियों को लगी तो उन्होंने जमकर हंगामा किया. पुलिस ने इस पूरे मामले में किन्नरों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है. बताया जा रहा है एक किन्नर के साथ दुष्कर्म के आरोप के बाद गुस्साए किन्नरों ने हंगामा किया है.
किन्नरों ने किया सामूहिक आत्महत्या का प्रयास
पूरा मामला इंदौर के पढ़रीनाथ थाना क्षेत्र का है. आरोप है कि, पढ़रीनाथ थाना क्षेत्र में रहने वाले किन्नर के साथ दो युवकों के द्वारा गलत हरकत की गई थी और वसूल मांगी गई थी. इस पूरे मामले में पुलिस ने किन्नर की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी. वहीं, जब इस पूरे मामले की जानकारी अन्य किन्नरों को लगी तो उन्होंने सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया. उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस दौरान 28 किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गए.
22 किन्नर गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
जैसे ही इस पूरे मामले की जानकारी पढ़रीनाथ पुलिस को लगी, पुलिस ने सभी 22 किन्नरों को गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. आत्महत्या के प्रयास की खबर के बाद अन्य किन्नरों ने पढ़रीनाथ थाना क्षेत्र में जमकर हंगामा किया. जब वह अपने साथियों को देखने के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचे तो उस दौरान भी जमकर उन्होंने हंगामा किया. इस मामले की जानकारी जब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर किन्नरों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
पांच बल्लेबाजों की शतकीय पारियां बेकार साबित हुईं
भरोसे के नाम पर बच्ची की जिंदगी से कथित खिलवाड़
सिस्टम बनाम सीएम: "जनता के पैसों का हुआ गलत इस्तेमाल", निलंबित आईएएस के दावों से सियासत गरमाई
सरकारी योजनाओं के फंड में गड़बड़ी के आरोप
संसद से सड़क तक गूंजी लद्दाख की आवाज़: राहुल गांधी बोले—लोकतंत्र का गला घोंटकर आशियाने उजाड़ रही पुलिस
बिना किसी सूचना के मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव: गेहूं खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था देख अधिकारियों को दिए निर्देश
खूनी रफ्तार: जबलपुर में बेकाबू पिकअप ने ली दो जान, टक्कर इतनी भीषण कि बाइक के उड़े परखच्चे
Devi Ahilyabai Holkar Airport की रैंकिंग में गिरावट दर्ज
बीजेपी संगठन में 'जनरेशन शिफ्ट': नई टीम में दिखेगी भविष्य की झलक, युवा चेहरों को मिलेंगी बड़ी जिम्मेदारियां