राजधानी रायपुर के हजारों घरों में नहीं आएगा पानी, नगर निगम ने जारी की सूची
राजधानी रायपुर के हजारों घरों में आज यानि 16 अक्टूबर की शाम पानी नहीं मिलेगा. नगर निगम जल विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शहर की 42 प्रमुख जल टंकियों से जलप्रदाय शाम के समय बंद रहेगा.
रायपुरवासियों को आज नहीं मिलेगा पानी
दरअसल, बिजली विभाग द्वारा 33 केवी लाइन में संधारण कार्य, जिसके लिए 6 घंटे का पावर शटडाउन लिया जा रहा है. यह शटडाउन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जिससे फिल्टर प्लांट्स को बिजली नहीं मिलेगी और टंकियां समय पर नहीं भर पाएंगी.
ये इलाके होंगे प्रभावित
प्रभावित टंकियों में डगनिया, गुढियारी, गंज, तेलीबांधा, शंकर नगर, राजेन्द्र नगर, भनपुरी, खमतराई, ईदगाहभाठा, श्याम नगर, भाठागांव, डीडी नगर, कोटा, मोवा, दलदल सिवनी, देवपुरी, जोरा, आमासिवनी समेत 40 से अधिक प्रमुख आवासीय क्षेत्र शामिल हैं.
मेंटेनेंस का होगा काम
शहर में 80 एमएलडी, 150 एमएलडी और नया 80 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ी टंकियों को भरने का कार्य बिजली पर निर्भर होता है. 33 केवी लाइन में मेंटेनेंस के दौरान इन प्लांट्स में भी बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी.
इसके चलते ये प्लांट निर्धारित समय पर टंकियों को नहीं भर सकेंगे. जल विभाग का कहना है कि जैसे ही संधारण कार्य पूर्ण होगा, शाम 5 बजे से टंकियों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और 17 अक्टूबर की सुबह से जलप्रदाय सामान्य कर दिया जाएगा.
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?
राम वन गमन पथ का कायाकल्प: त्रेतायुग की तर्ज पर सजेंगे वनवास के प्रमुख पड़ाव, बदलेगी पर्यटन की तस्वीर
पांच बल्लेबाजों की शतकीय पारियां बेकार साबित हुईं
भरोसे के नाम पर बच्ची की जिंदगी से कथित खिलवाड़
सिस्टम बनाम सीएम: "जनता के पैसों का हुआ गलत इस्तेमाल", निलंबित आईएएस के दावों से सियासत गरमाई
सरकारी योजनाओं के फंड में गड़बड़ी के आरोप
संसद से सड़क तक गूंजी लद्दाख की आवाज़: राहुल गांधी बोले—लोकतंत्र का गला घोंटकर आशियाने उजाड़ रही पुलिस
बिना किसी सूचना के मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव: गेहूं खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था देख अधिकारियों को दिए निर्देश
खूनी रफ्तार: जबलपुर में बेकाबू पिकअप ने ली दो जान, टक्कर इतनी भीषण कि बाइक के उड़े परखच्चे
Devi Ahilyabai Holkar Airport की रैंकिंग में गिरावट दर्ज