बिग बॉस 19 में फिर बढ़ा ड्रामा, फरहाना पर अमाल मलिक का फूटा गुस्सा — घरवालों के बीच गर्मागर्मी
मुंबई: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में आए दिन रोमांच बढ़ता जा रहा है। इन दिनों प्रतियोगियों के घर से चिट्ठी आई है, जिसे लेकर एक अलग ही ड्रामा चल रहा है। अब शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें सिंगर अमाल मलिक, फरहाना भट्ट पर आगबबूला होते दिख रहे हैं और उन्हें खाता देख अपना गुस्सा प्रकट कर रहे हैं। चलिए देखते हैं शा का प्रोमो।
फरहाना भट्ट की फेंकी थाली
बिग बॉस 19 प्रोमो की शुरुआत में देखा जाता है कि अमाल मलिक, फरहाना भट्ट को कहते हैं, 'जहर उगल कर खाना खाने का मन हो रहा है। थोड़ा तो शर्म करो।’ इसपर फरहाना कहती हैं, ‘बाद में।’ यह सुन अमाल ने पूछा, ‘बताओ कब?’, तो फरहाना ने कहा कि जब उन्हें लगेगा। इसके बाद गायक गुस्से में आते हैं और फरहाना के खाने की थाली को फेंक देते हैं, जिससे वो टूट जाती है। यह देख कुनिका सदानंद कहती हैं रुक जाओ अमाल, ऐसा मत करो। आगे प्रोमो में सभी प्रतियोगियों को जोर से भागते हुए बाहर आते देखा जाता है और सभी अमाल को रोकने का प्रयास करते हैं।
फरहाना ने फाड़ी नीलम गिरी की चिट्ठी
एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें सभी प्रतियोगियों के घर से चिट्ठी आई है। प्रोमो में दिखता है कि नीलम गिरी की चिट्ठी को फरहाना पढ़ने की बजाय उसे फाढ़ देती हैं। यह देख नीलम फूट-फूटकर रोने लगती हैं। इसके बाद सभी प्रतियोगी फरहाना भट्ट के इस व्यवहार पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हैं।
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
फरहाना भट्ट के व्यवहार को देख यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'यहां क्या घर-घर खेलने आये हैं फरहाना ने बिल्कुल सही किया टास्क है टास्क की तरह लिया।' इसके अलावा अन्य यूजर्स फरहाना की तारीफ कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
क्रिकेट के आधुनिक ट्रेनिंग हब की शुरुआत, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा
'कानूनों को व्यावहारिक होना चाहिए': गर्भपात मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कानून बदलने की सलाह दी
आध्यात्मिक मुलाकात के बाद साझा की प्रेरणादायक बात
IPL के बीच दिखे कांबली, हालत देख फैंस हुए परेशान
मॉडलिंग की अहम कला सीखने में प्रियंका को मिली दोस्त की मदद
बॉलीवुड के दिग्गज Rishi Kapoor को भावभीनी श्रद्धांजलि
घोषित हुए CISCE बोर्ड के नतीजे: 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
39 की उम्र में भी फिटनेस और फॉर्म से देते हैं युवाओं को टक्कर