वाराणसी में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी और सिपाही रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
वाराणसी के महिला थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब खुद थाना प्रभारी सुमित्रा देवी और उनकी सहयोगी महिला सिपाही अर्चना राय को एंटी करप्शन टीम ने ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. यह घटना वाराणसी के कोतवाली थाना परिसर स्थित महिला थाने की है, जहां दोनों अधिकारी ड्यूटी पर तैनात थीं.
पीड़ित मेराज की शिकायत पर हुई कार्रवाई
एंटी करप्शन टीम की यह कार्रवाई भदोही जिले के सिविल लाइन जलालपुर निवासी मेराज पुत्र मोहम्मद इस्लाम की शिकायत पर की गई. मेराज ने बताया कि वाराणसी महिला थाना प्रभारी सुमित्रा देवी ने उनसे ₹20,000 की रिश्वत मांगी थी. आरोप है कि सुमित्रा देवी ने रिश्वत की यह रकम मेराज का नाम दहेज उत्पीड़न के एक मामले से हटाने के लिए मांगी थी.
दहेज उत्पीड़न मामले में मांगी थी रिश्वत
मेराज ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके छोटे भाई की पत्नी रुखसार ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा परिवार के 13 सदस्यों पर दर्ज करवाया था और जेल भेजने की धमकी दी थी. इस मामले की विवेचना का जिम्मा महिला थाना प्रभारी सुमित्रा देवी को मिला था. विवेचना के दौरान सुमित्रा देवी ने मेराज से ₹20,000 की घूस की मांग की और पहली किस्त के रूप में ₹10,000 थाने बुलाकर लेने की बात कही थी.
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू