खरगोन में सब-इंस्पेक्टर ने होटल में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
खरगोन. मध्य प्रदेश (MP) के खरगोन (Khargone) से दर्दनाक खबर सामने आई है. शहर के होटल में अशोक नगर (Ashok Nagar) थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर (Sub-inspector) अक्षय कुशवाह (Akshay Kushwaha) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस का कहना है कि अक्षय कुशवाह एक दिन पहले ही अशोक नगर से खरगोन पहुंचे थे. यहां होटल के कमरा नंबर 202 में रुके हुए थे.
जब कमरे का दरवाजा काफी समय तक नहीं खुला तो होटल के कर्मचारियों ने आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद भी दरवाजा बंद रहने पर कर्मचारियों को शक हुआ और उन्होंने होटल मैनेजर को इसकी जानकारी दी. मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी.
शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया. दरवाजा खोलते ही सभी हैरान रह गए. कमरे के अंदर सब इंस्पेक्टर अक्षय कुशवाह होटल की चादर से फंदा बनाकर पंखे से लटके मिले. तुरंत शहर कोतवाली थाना प्रभारी बी.एल. मंडलोई को सूचना दी गई. पुलिस टीम के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया और जांच की गई. इसके बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया.
थाना प्रभारी बी.एल. मंडलोई ने बताया कि मृतक सब इंस्पेक्टर अशोक नगर थाने में पदस्थ थे. चेकआउट के समय जब होटल स्टाफ ने कई बार दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला तो मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी.
टीम के साथ मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी कराई गई और दरवाजा खोला गया, जहां अक्षय कुशवाह का शव फंदे से लटका मिला. होटल रजिस्टर से पहचान की गई. इसके बाद अशोक नगर थाने के अधिकारियों से संपर्क कर परिजनों को सूचित किया गया है. अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू