दिल्ली में डेंगू का कहर: 2 की मौत, 1136 मामले आए सामने – MCD रिपोर्ट
राजधानी दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नगर निगम दिल्ली द्वारा जारी नवीनतम साप्ताहिक रिपोर्टों के अनुसार, डेंगू ने एक बार फिर भयावह रूप ले लिया है। दिल्ली डेंगू से दो लोगों की मौत हो गई है।
वर्ष 2025 में अब तक दिल्ली में डेंगू के कुल 1136 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यह संख्या चिंताजनक है, खासकर जब इसमें दो मौतों की पुष्टि भी शामिल है। ये आंकड़े बताते हैं कि मच्छरों के पनपने और बीमारियों के फैलने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं, जिन पर तत्काल नियंत्रण की आवश्यकता है।
दिल्ली में डरा रहे डेंगू के आंकड़े
बीती 25 अक्तूबर को एमसीडी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, डेंगू के कुल 1066 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यानी बीमारी ने 1000 का आंकड़ा पार कर लिया है। मानसून के बाद के दो महीनों सितंबर और अक्तूबर में मामलों में सबसे तेज वृद्धि हुई है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर संकेत है।
डेंगू के सितंबर में 208 और अक्तूबर (25 अक्तूबर तक) में 307 नए केस दर्ज हुए। गत सप्ताह के दौरान डेंगू के 72 मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद जमा पानी, अपर्याप्त सफाई और रोकथाम कार्यों में आई रुकावट इस बढ़ोतरी के मुख्य कारण हैं।
पिछले एक महीने से मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम में लगे फील्ड कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इस कारण घर-घर निरीक्षण, लार्वा जांच और एंटी-लार्वल स्प्रे अभियान पर सीधा असर पड़ा है। अक्तूबर का महीना डेंगू नियंत्रण के लिए सबसे अहम होता है, लेकिन कर्मचारियों की अनुपस्थिति से निरीक्षण कार्य ठप हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, पिछले वर्ष अक्तूबर की तुलना में इस बार घरों की जांच और कानूनी कार्रवाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
डेंगू के साथ मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में भी तेजी आई है। इस साल अब तक मलेरिया के 590 और चिकनगुनिया के 120 मामले दर्ज किए गए हैं। मलेरिया के सबसे अधिक मामले अक्तूबर में आए हैं। इस माह के दौरान 219 मामले सामने आ चुके है। एमसीडी के अनुसार, इस वर्ष अब तक 3.21 करोड़ घरों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 2.18 लाख घरों में मच्छर प्रजनन स्थल पाए गए। उसने 1.43 लाख कानूनी नोटिस जारी किए, 27,959 अभियोजन शुरू किए और लगभग 19.6 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। हालांकि, रोकथाम कर्मचारियों की हड़ताल ने अभियान की रफ्तार पर असर डाला है।
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर