लाल किला ब्लास्ट के बाद सख्त हुई मेट्रो सुरक्षा, इंटरचेंज स्टेशनों पर हो रही कड़ी जांच
नई दिल्लीः राजधानी में हुए ब्लास्ट के बाद जारी हाई अलर्ट का असर मंगलवार को पूरे मेट्रो नेटवर्क पर साफ दिखाई दिया। चूंकि, ब्लास्ट लाल किला मेट्रो स्टेशन के बिल्कुल पास हुआ था इसलिए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे मेट्रो नेटवर्क की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को सभी स्टेशनों पर यात्रियों की गहन जांच की गई। विशेष रूप से चांदनी चौक, राजीव चौक, कश्मीरी गेट, मंडी हाउस और हौज खास जैसे भीड़ वाले इंटरचेंज स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखी गई।
यात्रियों को जांच के बाद ही एंट्री दी गई
सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि यूनिफॉर्म के अलावा सिविल ड्रेस में भी स्टाफ भीड़ पर नजर रख रहा था। सभी यात्रियों को जांच के बाद ही एंट्री दी गई। सुरक्षा जांच बढ़ने का असर यह हुआ कि कई स्टेशनों पर लोगों को एक्स्ट्रा समय लगा। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे यानी नॉन-पीक आवर्स में भी आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट पर लंबी कतार देखी गई। सुरक्षाकर्मियों ने हर शख्स की मैनुअल और मशीन से जांच की, इससे समय अधिक लगा। इसके अलावा सुरक्षाकर्मी बाहर कतार में खड़े लोगों पर भी नजर रखे हुए थे। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर डॉग स्क्वॉड की तैनाती भी की गई। आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के पास रेलवे स्टेशन से आने वाली भीड़ को संभालने के लिए एक्स्ट्रा सुरक्षाकर्मी लगाए गए थे।
लाल किला मेट्रो स्टेशन रहा बंद
मंगलवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन पूरी तरह बंद रखा गया। स्टेशन के चारों गेटों पर आवाजाही सुबह से ही रोक दी गई थी। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन बंद होने की वजह से ट्रेनें वहां बिना रुके सीधे आगे बढ़ रही थीं। लाल किला जाने वाले यात्रियों को जामा मस्जिद स्टेशन से बाहर निकलने की सलाह दी गई। ब्लास्ट के बाद सोमवार को ही लाल किला मेट्रो स्टेशन जांच के दायरे में आ गया था। सोमवार को केवल गेट नंबर 1 और 4 को बंद किया गया था ताकि पैनिक न फैले।
आम आदमी पार्टी के 2 सांसद इस्तीफे की तैयारी में? मजीठिया का दावा
ममता बनर्जी के बयान पर रामेश्वर शर्मा की तीखी प्रतिक्रिया
डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी से किंग चार्ल्स III की दिलचस्प प्रतिक्रिया
‘4 मई को इस्तीफा दें’—TMC ने पीएम मोदी को ललकारा
ट्रेलर हटाकर फिर से किया गया रिलीज, बदले गए कुछ हिस्से
महिला सुरक्षा को लेकर फिर उठे गंभीर सवाल
11 बजे तक 40% वोटिंग, BJP नेता की कार पर हमला
प्रेम संबंध के शक ने छीनी जान, आरोपी ने खुद थाने में किया गुनाह कबूल