कहीं आपके कमरे का शीशा रिश्तों की खुशी न निगल जाए, फेंगशुई एक्सपर्ट्स की सख्त चेतावनी!
हर घर में शीशा होना आम बात है. सुबह तैयार होने से लेकर सोने से पहले तक, हमारी नजर कितनी बार आईने पर पड़ती है, इसका हमें खुद अंदाजा नहीं रहता, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शीशा सिर्फ सजावट की चीज नहीं बल्कि घर की ऊर्जा पर भी असर डालता है? फेंगशुई (Feng Shui) यानी एनर्जी बैलेंस का विज्ञान बताता है कि घर में रखे हर सामान की दिशा और जगह बहुत मायने रखती है, खासकर शीशे की. बात अगर बेडरूम की करें तो ये वो जगह होती है जहां दिनभर की थकान मिटती है और रिलेशनशिप की बॉन्डिंग मजबूत होती है. ऐसे में अगर इसी जगह पर कुछ ऐसा रखा जाए जो गलत दिशा में एनर्जी को रिफ्लेक्ट कर दे, तो इसका असर रिश्तों पर भी पड़ता है. फेंगशुई के हिसाब से बेडरूम में शीशा लगाना शुभ नहीं माना जाता. इसकी गलत दिशा या पोजिशन रिश्तों में खटास, मानसिक तनाव और नींद की कमी तक पैदा कर सकती है. आइए जानते हैं
बेडरूम में शीशा लगाना क्यों गलत माना जाता है?
फेंगशुई के नियमों के अनुसार बेडरूम में शीशा लगाने से रिश्तों में दूरी बढ़ने लगती है. कहा जाता है कि शीशा कमरे की एनर्जी को दोगुना कर देता है, यानी अगर आपके बेडरूम में पॉजिटिव एनर्जी है तो वह भी दो गुनी होगी, लेकिन अगर झगड़े या तनाव का माहौल है तो वह भी बढ़ जाएगा. सबसे बड़ी गलती होती है जब शीशा बेड के ठीक सामने होता है. जब कोई व्यक्ति सोते समय खुद का प्रतिबिंब देखता है तो अवचेतन मन (subconscious mind) पर उसका असर पड़ता है. रातभर शरीर तो आराम करता है, लेकिन दिमाग सक्रिय रहता है, जिससे तनाव, अनिद्रा और बेचैनी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. यही नहीं, कई बार ऐसा भी माना जाता है कि बेडरूम में शीशा होने से कपल्स के बीच तीसरे व्यक्ति की एंट्री या अनबन की संभावना भी बढ़ जाती है.
अगर बेडरूम में शीशा रखना जरूरी हो तो क्या करें?
कई बार घर की जगह कम होती है या बेडरूम में ही ड्रेसिंग टेबल रखना पड़ता है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. फेंगशुई में हर समस्या का समाधान होता है, अगर शीशा बेड के सामने है तो सोने से पहले उसे किसी हल्के कपड़े या पर्दे से ढक दें. इससे शीशे की एनर्जी आपके सोने के दौरान एक्टिव नहीं होगी. इसके अलावा कोशिश करें कि शीशा बेड के सिरहाने या बगल में हो, सामने नहीं. ध्यान रखें कि आपकी नींद के दौरान आपका चेहरा शीशे में ना दिखे.
अगर ड्रेसिंग टेबल में फिक्स्ड मिरर है तो उस पर हल्के रंग का पर्दा लगाना भी अच्छा उपाय है. इससे एनर्जी बैलेंस बना रहेगा और कमरे की शांति बरकरार रहेगी.
फेंगशुई के अनुसार शीशा लगाने के सही नियम
-शीशा हमेशा साफ-सुथरा और बिना दरार वाला होना चाहिए.
-कभी भी टूटा या धुंधला शीशा घर में न रखें, इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
-शीशे को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है.
-बेडरूम के बजाय लिविंग एरिया या ड्रॉइंग रूम में शीशा लगाना बेहतर रहता है.
-कोशिश करें कि शीशा दरवाजे या खिड़की के सामने न हो, क्योंकि इससे घर की पॉजिटिव एनर्जी बाहर निकल जाती है.
कपल्स के लिए खास फेंगशुई टिप
फेंगशुई के हिसाब से बेडरूम में हर चीज को बैलेंस और शांति देने वाली ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए वहां जितनी कम चमक-दमक या रिफ्लेक्टिव चीजें हों, उतना बेहतर है.
अगर आप अपने रिश्ते में स्थिरता, समझ और प्यार चाहते हैं तो शीशा बेडरूम से हटा दें या कम से कम सोते वक्त उसे ढक दें. इससे नींद भी बेहतर होगी और रिश्तों में पॉजिटिविटी बढ़ेगी.
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में भी ‘चमत्कार’, खुशी से छलके आंसू
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास