दिल्ली-NCR में तापमान में बड़ी गिरावट, 8 डिग्री पहुंचते ही बढ़ी कंपकंपी
दिल्ली | दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। सर्द हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। राजधानी में रात का पारा लुढ़ककर 8 डिग्री तक पहुंच गया है। सुबह के समय धुंध और कोहरे की चादर छाने से विजिबिलिटी भी प्रभावित हो रही है। हालांकि अभी दिल्ली में सुबह और शाम के समय ठिठुरन का एहसास हो रहा है। लेकिन दिन में धूप के कारण सर्दी का प्रभाव कम हो जा रहा है। दिल्लीवासी ठंड के साथ ही प्रदूषण की मार भी झेल रहे हैं। लगातार पिछले 12 दिनों से यहां बेहद खराब AQI बना हुआ है। आज सुबह भी दिल्ली की एयर क्वालिटी बेहद खराब स्तर पर दर्ज की गई।
दिल्ली में आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज सुबह मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय कई इलाकों में धुंध की परत भी छाई नजर आई। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 27 नवंबर से 2 दिसंबर के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं मध्यम स्तर का कोहरा भी छाया रह सकता है।
दिल्ली में गिरा पारा
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 25. 1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इस दौरान 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलीं।
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब सिर्फ दर्शन, मोबाइल और शूटिंग पर प्रतिबंध
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल में जीत हमारी”—दिलीप घोष का आत्मविश्वास, BJP पर जताया भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर