दिल्ली-NCR में बढ़ी सर्दी, AQI में सुधार के बाद हटाया गया GRAP-III—जानें आज का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में हर ठंड बढ़ रही है. 27 नवंबर को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. लिहाजा, इस दौरान ठंडक महसूस होगी. दोपहर में ये तापमान बढ़कर 22 से 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जो कि शाम और रात में फिर तापमान घटकर 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है, जिसको देखते हुए GRAP स्टेज-III हटाया गया है. स्टेज-I और II की पाबंदियां जारी रहेंगी.
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में हवा की गुणवत्ता में आ रहे सुधार को देखते हुए CAQM (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) ने बुधवार को GRAP के स्टेज-III को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का फैसला किया. CAQM की सब-कमेटी ने बैठक कर वायु गुणवत्ता और IMD/IITM के पूर्वानुमान की समीक्षा के बाद ये फैसला लिया.
लगातार सुधार की ओर दिल्ली का AQI
पिछले चार दिनों से दिल्ली का AQI लगातार सुधार की ओर है. बुधवार को ये 327 दर्ज किया गया. IMD और IITM के अनुसार, आने वाले दिनों में AQI बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है. इसी आधार पर सब-कमेटी ने इसी महीने 11 तारीख को जारी GRAP स्टेज-III लागू करने वाले आदेश वापस ले लिए हैं.
जारी रहेंगी स्टेज-I और स्टेज-II की पाबंदियां
हालांकि, स्टेज-I और स्टेज-II की पाबंदियां जारी रहेंगी. सभी एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि सख्ती से इन उपायों को लागू करें. ताकि AQI Severe या Severe+ श्रेणी में न पहुंचे. निर्माण एवं ध्वस्तीकरण गतिविधियों की बात करें तो जिन साइट्स पर उल्लंघन के कारण विशेष बंदी आदेश लागू हैं, वो बिना CAQM की विशेष अनुमति के किसी भी परिस्थिति में काम शुरू नहीं कर सकेंगी.
वोट डालने पहुंचे लोग, लेकिन छिड़ गया संघर्ष: बंगाल चुनाव में कई जगह हिंसा और हंगामा
मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर BJP सांसद का विवादित बयान, मचा बवाल
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: सफलता की कहानी, बेटियों ने लिखा नया इतिहास
तपती गर्मी में ठंडे पानी की व्यवस्था, यात्रियों को मिली राहत
IPL 2026 में नया विवाद, लखनऊ की पिच पर उठी उंगली
IPL के बीच सुलझा मामला, तुषारा ने दी सफाई
अंबिकापुर में बवाल, सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल
सनातन धर्म स्कूल ने मनाया उपलब्धि का जश्न, होनहारों को मिला सम्मान
संसद में महिला मुद्दे पर भिड़ंत, BJP vs विपक्ष आमने-सामने