स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ दायर चार्जशीट में बड़े आरोप
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ 1077 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें 43 गवाहों के बयान शामिल हैं। बीते 4 अगस्त को एफआईआर दर्ज की गई थी। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस द्वारा दायर उस चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया जिसमें स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती पर एक निजी मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की 17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट अनिमेश कुमार ने पुलिस से एक धारा पर स्पष्टीकरण मांगा था, जिसे अदालत में मौजूद एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर राघव खुराना ने स्पष्ट किया। इसके बाद अदालत ने चार्जशीट स्वीकार कर ली। पटियाला हॉउस कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तिहाड़ जेल से पेश हुए चैतन्यानंद ने अदालत में दावा किया कि जेल में एक एएसआई ने उनके साथ हाथापाई की है। उन्होंने कहा कि वे सीनियर सिटीजन हैं और उनके साथ मारपीट की गई। अदालत ने इस शिकायत पर कहा कि मामले की सुनवाई 29 नवंबर को की जाएगी। दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट की 17 छात्राओं की शिकायत पर दर्ज किए गए इस मामले में पुलिस ने 1077 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। इसमें 43 गवाहों के बयान शामिल हैं।
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर