MP Politics: कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे पर सियासत गरमाई, बीजेपी में शामिल होने के संकेत तेज
MP News: मध्य प्रदेश की राजनीति कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे को लेकर लगातार गर्माती जा रही है। सियासी हलकों में यह सवाल जोर पकड़ चुका है कि क्या निर्मला सप्रे वास्तव में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं? इन चर्चाओं को तब और तूल मिला जब बीजेपी सांसद लता वानखेड़े ने स्वयं सप्रे के पार्टी ज्वाइन करने की बात को स्वीकार कर लिया।
‘निर्मला सप्रे हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं’ — लता वानखेड़े
बीजेपी सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की योजनाओं से प्रभावित होकर निर्मला सप्रे ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि सप्रे लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रही हैं और संगठन के हर सदस्य को सम्मान के साथ अपनाती हैं।
उपचुनाव का संकेत भी दिए सांसद
बीना में एसआईआर कार्यक्रम के दौरान लता वानखेड़े ने यह भी स्पष्ट किया कि सप्रे का पहली पार्टी से दूसरी पार्टी में आना स्वाभाविक रूप से उपचुनाव को जन्म देता है। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों के चलते अभी आधिकारिक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इस दिशा में कदम उठाया जाएगा। उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में उपचुनाव की चर्चा और तेज हो गई है।
निर्मला सप्रे की स्थिति पर उठ रहे थे सवाल
हाल के दिनों में कांग्रेस विधायक की राजनीतिक स्थिति को लेकर विपक्ष और मीडिया में सवाल उठ रहे थे। कुछ दिन पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भी पूछा गया था कि निर्मला सप्रे किस दल में हैं। इस पर उन्होंने कहा था कि उन्हें भी इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है, जिससे अटकलें और बढ़ गई थीं।
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन