खेत की आड़ में चल रहे जुए के फड़ पर छापा, 8 गिरफ्तार, लाखों का दांव और नकदी बरामद! जानें कैसे हुई कार्रवाई
दुर्ग। नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम नंदिनी खुंदिनी में संचालित जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से आठ आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई थी, जिसमें बताया गया था कि किशोर साहू के खेत में ताश की काट-पत्ती के साथ रुपए-पैसे का दांव लगाया जा रहा है।
खेत में घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
सूचना मिलते ही नंदिनी नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत के आसपास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही कुछ आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सतर्क टीम ने सभी को पकड़ लिया। मौके से कुल ₹13,070 नकद, ताश की पत्तियां और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सभी सामग्री को विधिवत जब्त कर आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया
-
तारण दास, निवासी सतनामी पारा नंदिनी खुंदिनी
-
फुलेन्द्र जांगड़े (47 वर्ष), निवासी नंदिनी खुंदिनी
-
मनोज लोधी (28 वर्ष), निवासी नंदिनी खुंदिनी
-
चेतन साहू (36 वर्ष), निवासी ग्राम पथरिया
-
छबिराम यादव (24 वर्ष), निवासी ग्राम संगनी
-
मुकेश सोनवानी (36 वर्ष), निवासी नंदिनी खुंदिनी
-
किशोर साहू (29 वर्ष), निवासी नंदिनी खुंदिनी
-
दीपक साहू (18 वर्ष), निवासी अहिवारा
छात्राओं ने पीएम से कहा—महिलाओं के लिए योजनाएं जारी रखें
IPL में DC की मुश्किलें बढ़ीं, टीम मैनेजमेंट पर सवाल
दल बदल पर सख्ती का प्लान: Raghav Chadha के बिल से बदल सकता था खेल
विराट कोहली बोले—“स्कूल में बोलना लगता है अजीब”, बच्चों को दिया बड़ा मैसेज
IPL की भागदौड़ में भी रिश्तों को दी अहमियत, दिल्ली पहुंचे कोहली
वैवाहिक विवाद का दुखद अंत: पत्नी के सामने पति की मौत
Imran Khan की आंखों की हालत गंभीर? चौथी सर्जरी के बाद अपडेट
झपट्टा मारकर सोने की चैन ले उड़े बदमाश, इलाके में दहशत
दीवार पर मौत की धमकी: उज्जैन यूनिवर्सिटी में जांच तेज, संदिग्ध वस्तु मिली