क्रिकेट मैच रद्द होने पर टिकट का पैसा वापस मिलता है या नहीं? जानें नियम
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा T20I धुंध के चलते रद्द हो गया. धुंध ऐसी छाई कि लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम पर चौथे T20I मुकाबले में एक गेंद का खेल तो दूर, टॉस तक नहीं हुआ. अब ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि दर्शकों के पैसे का क्या हुआ? क्या वो उन्हें मिलेगा या फिर पैसा बर्बाद हो जाएगा? इसे लेकर BCCI के क्या नियम है? लखनऊ में 3 घंटे तक इंतजार चला. इस कोशिश में की किसी तरह धुंध छट जाए और मैच शुरू हो सके. मगर जब कोई हल नहीं निकला तो आखिरकार उसे रद्द किया गया, जिसके बाद फैंस निराश होकर घर लौट गए |
मैच रद्द होने पर टिकट के पैसे वापस होने के क्या हैं नियम?
अब सवाल है कि टिकट के पैसों की वापसी का क्या? क्या फैंस को पैसे मिलेंगे? इसे लेकर BCCI के 2 नियम है. पहला नियम कहता है कि अगर कोई मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके ही रद्द हो जाता है तो उस स्थिति में टिकट बुकिंग फीस के पैसे काटकर बाकी सारा पैसा क्रिकेट फैंस को लौटा दिया जाएगा. वहीं दूसरा नियम कहता है कि अगर मैच शुरू हो जाता है और बाद में मौसम के चलते बाद में रद्द होता है तो उस स्थिति में टिकट का कोई पैसा वापस नहीं किया जाएगा |
लखनऊ T20 रद्द, क्या बर्बाद हो गया लोगों का पैसा?
टिकट के पैसों से जुड़ी वापसी को लेकर BCCI के नियमों को जानने के बाद लखनऊ के फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं लगती. भले ही उन्हें मैच ना देख पाने की निराशा हो मगर उनके पैसे सुरक्षित हैं. वो बर्बाद नहीं हुए क्योंकि लखनऊ में T20I मैच बिना एक भी गेंद फेंके ही रद्द हुआ है |
क्रिकेट फैंस को उनके टिकट के पैसे कब तक वापस होंगे, इसे लेकर स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और ऑफिशियल टिकटिंग पार्टनर की तरफ से जल्दी ही डिटेल शेयर की जाएगी |
IND vs SA T20 सीरीज का क्या है हाल?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 T20 की सीरीज पहले 4 मैचों के बाद 2-1 से आगे हैं. कटक में खेला पहला T20 भारत ने जीता था. जबकि मुल्लांपुर में खेला दूसरा T20 साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया था | वहीं धर्मशाला में तीसरे T20 में भारत ने फिर से फतेह हासिल की थी. चौथा T20I रद्द होने के बाद दोनों टीमों के बीच अब सीरीज का 5वां और आखिरी T20I अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर 19 दिसंबर को खेला जाएगा |
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान