जबलपुर में बिजली बिल की ठगी का नया मामला, विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जबलपुर | लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए साइबर ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं. सरकार और प्रशासन साइबर ठगी से बचने के लिए लगातार जन-जागरूकता अभियान तो चला रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी साइबर ठग अपने नए-नए तरीकों से लोगों को फंसा रहे हैं और लाखों रुपये की ठगी कर रहे हैं. जबलपुर में अब ऐसे ही कुछ मामले सामने आए हैं, जिनमें बिजली उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल जमा कराने के नाम पर ठगी की जा रही है |
बिजली विभाग के अधिकारी बनकर की जा रही ठगी
दरअसल, जबलपुर में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को जागरूक रहने के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है. पिछले दो दिनों में विद्युत वितरण कंपनी के पास कई शिकायतें पहुंची हैं, जिनमें कहा गया है कि साइबर ठग पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी बनकर ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने की बात कह रहे हैं और फिर लिंक या बैंक अकाउंट की जानकारी लेकर ठगी की जा रही है. बीते दो दिनों में शहरी क्षेत्र में सैकड़ों उपभोक्ताओं के पास इन जालसाजों ने फोन कर उन्हें अपना शिकार बनाया है. इस तरह की घटनाओं के संज्ञान में आने के बाद पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एडवाइजरी जारी करते हुए पुलिस में शिकायत करने के साथ उपभोक्ताओं को अलर्ट रहने की अपील की है |
ठग उपभोक्ताओं से मांगते हैं यूपीआई पेमेंट का विवरण
कुछ घटनाओं में यह जानकारी सामने आई है कि साइबर ठग बिजली बिल कंपनी के अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कॉल कर रहे हैं. कॉल के नंबर पर ‘इलेक्ट्रिसिटी बिजली अपडेट सर्विस’ लिखा आता है, जिसकी वजह से उपभोक्ता इन जालसाजों के झांसे में आ जाते हैं. फोन उठाने के बाद ठग ऑनलाइन पेमेंट के जरिए बिल जमा करने का दबाव बनाते हैं. जो उपभोक्ता ऑनलाइन बिल जमा कर चुका होता है, उससे उसकी यूपीआई पेमेंट सर्विस का विवरण मांग लिया जाता है. जल्दबाजी में उपभोक्ता डिटेल भेज देता है और ठगी का शिकार हो जाता है |
विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं को किया जागरूक
पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उपभोक्ता को ऑनलाइन बिल जमा करने के लिए कॉल नहीं किया जाता और न ही व्हाट्सएप या एसएमएस पर उपभोक्ताओं से यूपीआई पासवर्ड या बैंक से जुड़ी कोई जानकारी मांगी जाती है. बिजली बिल ओटीपी मशीन या बिजली कंपनी के अधिकृत ऐप से ही जमा होते हैं, जो पूरी तरह से साइबर सिक्योर होते हैं. साइबर ठगी करने वाले इंटरनेट के जरिए फेक कॉल करते हैं, इसलिए ऐसी कॉल रिसीव करने की बजाय उन्हें दोबारा फोन लगाकर जांच करें, क्योंकि फेक कॉल्स पर दोबारा संपर्क नहीं हो पाता. बिजली उपभोक्ताओं को किसी भी अज्ञात लिंक या ऐप से बिजली बिल जमा न करने की भी सलाह दी गई है |
अनजाने में न करें ये गलती, कलावा उतारने के बाद बदल सकता है जीवन
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब सिर्फ दर्शन, मोबाइल और शूटिंग पर प्रतिबंध
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल में जीत हमारी”—दिलीप घोष का आत्मविश्वास, BJP पर जताया भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी