नया मास्टर प्लान लाया राहत, दिल्ली के कई इलाकों में पार्किंग की समस्या सुलझेगी
दिल्ली सिर्फ प्रदूषण से ही नहीं, बल्कि वाहनों पार्किंग की समस्या से भी जूझ रही है. उचित पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण लोग सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़े कर देते हैं, जिससे जाम और आम लोगों को पैदल चलने में भी काफी परेशानी होती है. हालांकि, अब इस समस्या से निपटारे के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. दिल्ली में 5000 कारों के लिए मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जाएगी |
कारों की पार्किंग करना दिल्ली वालों के लिए किसी संघर्ष से कम नहीं है. अपनी कॉलोनियों, कॉरपोरेट दफ्तरों और बड़े बाजारों के आसपास कार पार्किंग करने को लेकर कई बार तो लोगों के बीच झगड़ा तक हो जाता है. इस समस्या को देखते हुए MCD ने दो सालों में 5 हजार कारों के लिए मल्टी लेवल कार पार्किंग और सरफेस पार्किंग बनाने की योजना तैयारी की है. बजट पेश करने के बाद MCD कमिश्नर अश्विनी कुमार ने 20 मल्टी लेवल कार पार्किंग निगम के द्वारा बनाने की जानकारी शेयर की है |
दिल्ली के इन इलाकों में बनेगी पार्किंग
परियोजना को आगे बढ़ाते हुए कमिश्नर ने सभी के वरिष्ठ अधिकारियों को पार्किंग निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं. MCD के अधिकारियों के अनुसार, करीब 80 से 100 कारों की ऑटोमेटेड मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण में 15 करोड़ की लागत आएगी. कर्मपुरा के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के आसपास, दक्षिणी दिल्ली में कई ऑफिस कॉम्प्लेक्स और बाजारों के आसपास इसके अलावा पूर्वी दिल्ली के विभिन्न स्थान, शाहदरा, विकासपुरी, जनकपुरी, पीतमपुरा, नेताजी सुभाष प्लेस और पश्चिमी दिल्ली में नई मल्टी लेवल कार पार्किंग बनाने की योजना है |
5000 कारें हो सकेगी खड़ी
शहर के लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए पार्किंग की निर्माण कराया जाएगा. अगले दो सालों में 20 मल्टीलेवल कार पार्किंग तैयार करने की निगम की कोशिश की है. निगम स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि निगम और अधिकारियों की मुख्यमंत्री के साथ लगातार हुई बैठक के बाद 20 पार्किंग बनाने का फैसला लिया गया है. इसमें करीब 5000 कारों के खड़ा होने की उम्मीद है |
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
बढ़ती गर्मी ने बदली दिनचर्या, MP में रात में लू; मजदूरों को दोपहर में राहत
मोहन यादव ने तमिलनाडु में किया प्रचार, अविनाशी में सभा को किया संबोधित
सियासत गरम: खरगे ने PM मोदी को घेरा, AIADMK गठबंधन पर उठाए सवाल