नए साल पर सड़क सुरक्षा फर्स्ट, दिल्ली पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव पर कसी नकेल
दिल्ली | नए साल के जश्न से पहले देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर पुलिस का पहरा बढ़ गया है. नियम तोड़ने वाले खासकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर दिल्ली पुलिस की खास नजर है. ट्रैफिक पुलिस ने ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ विशेष मुहिम छेड़ दी है. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रात में भी पुलिस की तैनाती देखने को मिल रही है. शराब पीकर गाड़ी चलने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है |
दिल्ली का दिल माने जाने वाले कनॉट प्लेस में देर रात तक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस गाड़ियों की चेकिंग करती दिखी. ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चेकपॉइंट बनाकर हर संदिग्ध वाहन को रोककर ब्रेथ एनालाइजर और अल्कोहल मीटर मशीनों की मदद से ड्राइवरों की शराब की जांच की जा रही है. नशे की हालत में मिलने वाले वाहनों चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ड्रंक ड्राइविंग पर 10 हजार का रुपए तक जुर्माना किया जा रहा है |
नए साल को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट
अल्कोहल मीटर में 30 या उससे ऊपर रीडिंग होने पर चालान काटा जाता है. अगर नशे में धुत ड्राइवर अकेला है, तो उसकी गाड़ी को जब्त भी किया जा सकता है. आंकड़ों की मानें तो दिल्ली में हर साल सड़क हादसों में बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है | कई बार सड़क हादसों की वजह ड्रिंक एंड ड्राइव होती है. इसी खतरे को कम करने और नए साल को सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है |
ड्रिंक एंड ड्राइव
हर साल नए साल के मौके पर दिल्ली में ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी जाती है. इससे रोड एक्सीडेंट की संभावना काफी बढ़ जाती है | इन्हीं खतरों को कम करने में दिल्ली पुलिस स्पेशल ड्राइव के तहत ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर स्पेशल चेकिंग अभियान चला रही है |
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव