रायगढ़ में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पत्रकारों से की परिचयात्मक बैठक
रायगढ़। पुलिस नियंत्रण कक्ष में नव पदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह ने जिले के पत्रकार साथियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित की। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से परिचय प्राप्त करते हुए अपने कार्यों और विजन को साझा किया। एसएसपी ने वर्ष 1997 में डीएसपी चयन के बाद विभिन्न जिलों और बटालियन में अपने अनुभवों का संक्षिप्त विवरण भी दिया।
पुलिसिंग और कम्युनिटी सेवा पर जोर
बैठक के दौरान एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस का मुख्य दायित्व अपराध नियंत्रण और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाना है। उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है और जनता-पुलिस के बीच सेतु बनकर उनके समस्याओं का शीघ्र समाधान करेगी।
साइबर अपराध पर विशेष ध्यान
एसएसपी ने साइबर फ्रॉड को वर्तमान समय की बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने जानकारी दी कि रायगढ़ जिले को नए साइबर पुलिस थाने की सौगात मिली है, जिससे साइबर अपराध की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी।
अवैध गतिविधियों पर सख्त कदम
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए एसएसपी ने कहा कि जिला पुलिस अवैध जुआ, सट्टा, शराब जैसी सामाजिक बुराइयों पर सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने आमजन और मीडिया से अपील की कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, जिससे समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
रिजल्ट का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड कल करेगा 10वीं-12वीं का ऐलान
कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला
तिलक वर्मा का पावर प्ले: टी20 करियर का 5वां शतक जड़कर मुंबई को दिलाई सीजन की पहली बड़ी जीत।
CM के खिलाफ बगावत कर कुर्सी संभालने वाले भास्कर राव का निधन
हेलीकॉप्टर लैंडिंग बनी आफत, मनोज तिवारी के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी
IPL 2026: गेंदबाजी में विविधता और बल्लेबाजी में दम, आरसीबी के लिए संकटमोचक बने क्रुणाल पांड्या।
सत्ता संभालते ही घिरे बालेश शाह, चारों तरफ विरोध की लहर