आज सोने-चांदी के दाम में उछाल, जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट
नई दिल्ली: आज 30 जनवरी, शुक्रवार को आज सोने का भाव निवेशकों और गहनों के खरीदारों दोनों के लिए चिंता बढ़ाने वाला है। आज 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,78,860 दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की कीमत ₹4,10,100 प्रति किलो पहुंच गई है। लगातार बढ़ती कीमतों का सीधा असर बाजार और शादी-ब्याह के सीजन पर पड़ता दिख रहा है। इसी वजह से कई लोग फिलहाल गहने खरीदने का फैसला टाल रहे हैं, ताकि आने वाले दिनों में दाम कुछ नीचे आ सकें।
विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मजबूत मांग और रुपये में आई कमजोरी के कारण घरेलू बाजार में सोना और चांदी महंगे हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप निवेश या ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो रोज़ाना रेट पर नजर रखना बेहद जरूरी है। कीमतें कभी भी और ऊपर जा सकती हैं।
अगर शहरों की बात करें, तो चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹18,329 प्रति ग्राम के आसपास चल रहा है, जबकि मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बैंगलोर जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट लगभग ₹17,886 से ₹17,901 प्रति ग्राम है। 22 कैरेट सोना इन शहरों में ₹16,396 से ₹16,411 के बीच बना हुआ है।
चांदी के दाम भी शहरों के हिसाब से अलग-अलग हैं। मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में चांदी ₹4,10,100 प्रति किलो है, जबकि चेन्नई, केरल और हैदराबाद जैसे शहरों में यह ₹4,25,100 प्रति किलो तक पहुंच गई है।
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर