इंदौर: रैपिडो बाइक चालक ने सस्ते कपड़े दिलाने के बहाने लड़की से किया दुष्कर्म
इंदौर. मध्य प्रदेश (MP) के इंदौर (Indore) के रावजी बाजार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक रैपिडो बाइक चालक ( Rapido bike driver) ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. खरीदारी के लिए राजवाड़ा जाने के लिए बुक की गई बाइक के चालक ने एक नाबालिग लड़की (girl) को अपनी हवस का शिकार बनाया.
दरअसल पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से राजवाड़ा जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी. आरोपी चालक उसे राजवाड़ा तो ले गया, लेकिन वहां उसने पीड़िता को अपनी बातों में फंसाया. आरोपी ने लड़की को झांसा दिया कि वह उसे बेहद सस्ते दामों में अच्छे कपड़े दिला देगा.
सस्ते कपड़ों का दिया था लालच
सस्ते कपड़ों के लालच में आरोपी नाबालिग को राजवाड़ा से परदेसीपुरा स्थित अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद बदहवास पीड़िता ने रावजी बाजार थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई.
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अज्ञात चालक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल, रावजी बाजार पुलिस रैपिडो ऐप से आरोपी की जानकारी जुटा रही है. साथ ही, राजवाड़ा से परदेसीपुरा तक के रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके.
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर