अंतरराष्ट्रीय मंच पर विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस ने देश की छवि को नुकसान पहुंचाया : रिजिजू
नई दिल्ली । नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान हुए हंगामे को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा अंतरराष्ट्रीय मंच पर विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस ने न केवल राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया है, बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचाया है। रिजिजू के अनुसार, इस तरह का आचरण भारत को वैश्विक स्तर पर शर्मसार करता है और इससे गलत संदेश जाता है। रिजिजू ने कहा कि विपक्ष को सरकार की नीतियों की आलोचना करने का पूरा अधिकार है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर हंगामा करना या देश के खिलाफ माहौल बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह सरकार का विरोध करने के बजाय देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की राजनीति कर रही है। मंत्री ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए और आत्ममंथन करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस की चुनावी स्थिति पर भी टिप्पणी की। उनका दावा है कि लगातार चुनावी हार से पार्टी हताश हो चुकी है और इसी कारण वह इस तरह के कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि जनता बार-बार कांग्रेस को नकार रही है, जिससे पार्टी में बेचैनी और बौखलाहट बढ़ रही है।
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को ‘नासमझ’ करार देकर आरोप लगाया कि वे विदेशों में भारत के खिलाफ बयान देते हैं, जो देशहित में नहीं है। इसके विपरीत, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वे वैश्विक मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने और विश्व कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। इस पूरे विवाद ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है, और आने वाले दिनों में इस पर बयानबाज़ी और तेज होने की संभावना है।
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर