Assi Box Office: पहले वीकेंड में 4 करोड़ के करीब, सरप्राइज हिट की ओर?
Assi Box Office पर पहले वीकेंड के आंकड़ों ने इंडस्ट्री को चौंकाया है। सोशल मुद्दे पर बनी फिल्मों को थिएटर्स तक दर्शक लाना आसान नहीं होता। फिर भी रेप जैसे संवेदनशील विषय पर आधारित इस फिल्म ने उम्मीद जगाई है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तापसी पन्नू, कनि कुश्रुति, मोहम्मद जीशान अयूब और कुमुद मिश्रा जैसे मजबूत कलाकार नजर आए हैं। क्रिटिक्स ने इसे इस विषय पर बनी प्रभावशाली फिल्मों में गिना है।
पहले दिन फिल्म ने लगभग 1 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद यह शुरुआत संतोषजनक मानी गई। शानदार रिव्यूज का असर दूसरे दिन साफ दिखा। शनिवार को फिल्म ने करीब 60 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए लगभग 1.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 मैच होने के बावजूद फिल्म की रफ्तार थमी नहीं। तीसरे दिन भी करीब 1.6 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस तरह तीन दिनों में कुल कलेक्शन लगभग 4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह प्रदर्शन मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का संकेत है।
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनावी माहौल गरमाया: विवादित बयान पर खरगे घिरे, EC सख्त
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा