साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर वार, 27 गिरफ्त में
नई दिल्ली|पश्चिम जिला साइबर सेल ने जालसाजों के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई करते हुए 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सप्ताहभर चले इस विशेष अभियान में 11 राज्यों में एक साथ छापेमारी की और पुलिस ने करीब 10 बड़े मामलों का खुलासा किया है। इन मामलों में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की ठगी सामने आई है, जबकि आरोपियों के बैंक खातों में करीब 13.91 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है। जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि साइबर सेल की टीम ठगी के मामलों की जांच कर रही थी। तकनीकी जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और फिर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में एक साथ दबिश दी।गिरफ्तार आरोपियों का संबंध निवेश ठगी, एपीके फाइल ठगी, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए ठगी, क्रेडिट कार्ड जालसाजी सहित अन्य ठगी से है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड, 20 बैंकिंग कार्ड, एक पीओएस मशीन, एक बाइक, कई बैंक दस्तावेज और खाता किट बरामद किए हैं।
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन