स्टेशन पर जज करते रहे पत्नी का इंतजार, यात्री ट्रेन के वॉशरूम में मिली महिला की लाश
रतलाम। कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 17606) से एक बेहद ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है. ट्रेन में यात्रा के दौरान अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान की पत्नी उषा चौहान की ट्रेन के वाॅशरुम में रहस्यमायी तरीके से मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने ट्रेन को रुकवाया और वाॅशरुम का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला है।
न्यायाधीश ने पुलिस को दी सूचना
पुलिस की शुरूआती जांच में महिला की मौत का कारण साइलेंट अटैक माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान अपनी पत्नी उषा चौहान के साथ जोधपुर से निंबाहेड़ा जा रहे थे. दोनों पती-पत्नी अलग-अलग कोच में यात्रा कर रहे थे. निंबोहेड़ा पहुंचने से पहले पत्नी उषा चौहान ने पति राजकुमार चौहान को फोन कर बताया कि वह वॉशरुम जा रही है. इसके बाद जब ट्रेन निंबोहेड़ा स्टेशन पर पहुंची तो राजकुमार चौहान ट्रेन से उतर गए लेकिन उनकी पत्नी कोच से बाहर नहीं आई. थोड़ा इंतजार करने के बाद भी उषा चौहान कोच से नहीं आई तो उन्हें चिंता हुई और उन्होंने तुरंत रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी।
वॉशरुम के अंदर मिला शव
सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने ट्रेन को मंदसौर में रूकवाया और वहां वॉशरुम खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन दरवाजा नहीं खुल सका. इसके बाद ट्रेन को रतलाम जिले के जावरा अनुभाम के फिर से रुकवाया गया, जहां पुलिस ने वॉशरुम का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो ऊषा चौहान का शव पड़ा मिला।
साइलेंट अटैक हो सकता है मौत का कारण
पुलिस ने तुरंत शव को वाॅशरुम से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने शुरूआती जांच में मौत का कारण साइलेंट अटैक बताया है. हालांकि, मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई कर जांच की जा रही है।
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर