पुलिस लाइन में उत्साह और उमंग का माहौल, अधिकारियों ने कर्मचारियों को दी होली की शुभकामनाएं
भोपाल। भोपाल में आज पुलिसकर्मियों के लिए होली मिलन समाराेह का आयोजन नेहरू नगर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया. कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एसीपी, आरआई समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे. समारोह के दाैरान डीजे की धुन पर पुलिस महकमे के तमाम अधिकारी और कर्मचारी एक साथ फिल्मी गानों पर झूमते नजर आए हैं।
भोपाल पुलिस लाइन में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
नेहरू नगर पुलिस लाइन में आयोजित किए गए इस होली मिलन समारोह में रंग-गुलाल के साथ खास तौर पर कीचड़ और मिट्टी की होली भी खेली गई है. कार्यक्रम में पहुंचे पुलिसकर्मी और उनके परिजनों ने भी कीचड़ और मिट्टी में सराबोर होकर होली का समारोह का मजा लिया. कार्यक्रम स्थल पर सभी के लिए खाने-पीने और स्नैक्स का भी इंतजाम किया गया. वहीं इसके अलावा ग्वालियर में भी पुलिसकर्मियों के लिए होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया।
इंदौर में नहीं हुआ कोई आयोजन
इंदौर में भी परंपरागत रूप से होली के दूसरे दिन पुलिसकर्मी होली मिलन समारोह आयोजित करते हैं और आपस में होली खेलते हैं, लेकिन इस बार कंट्राेल रूम में भी सन्नाटा नजर आया. अफसरों ने भी डीआरपी लाइन में होली मिलन के लिए किसी प्रकार का आयोजन नहीं किया. बताया जा रहा है कि भागीरथपुरा कांड के बाद इस बार पुलिस के अधिकारियों और शहर के बड़े नेताओं ने होली कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी और किसी प्रकार का आयोजन नहीं किया।
72 घंटे की ड्यूटी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होलिका दहन से लेकर होली खेलने तक शहर के सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने लगातार 72 घंटे ड्यूटी की थी. परंपरा के अनुसार पुलिसकर्मी होली के अगले दिन सामूहिक रूप से होली मिलन समारोह मनाते हैं।
होली के गानों पर थिरके पुलिस अधिकारी
कार्यक्रम में पुलिस महकमे के तमाम पुलिसकर्मी और अधिकारी होली के गीत ‘आयो नंदगांव से होली खेलन’, ‘रंग बरसे’, ‘होरी खेले रघुवीरा’ सहित कई होली के गीतों पर थिरकते नजर आए हैं. पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा. पुलिस लाइन में होली समाराेह के दौरान विशेष पंडाल की व्यवस्था भी गई. इस कार्यक्रम में आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एडिशन एसपी, सीएसपी, डीएसपी और थाना प्रभारियों के लिए अलग पंडाल व्यवस्था की गई थी, जबकि बाद में जवानों के लिए अलग कार्यक्रम रखा गया।
अक्षय तृतीया आज: खरीदारी का महामुहूर्त, जानें पूजा विधि और महत्व
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश