सियासत गरमाई, राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने भरा नामांकन।
छत्तीसगढ़। की दो राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई है. 5 मार्च को BJP-कांग्रेस दोनों पार्टी के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भरा. वहीं आज नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी. वहीं प्रत्याशी 9 मार्च तक नाम वापस ले सकेंगे।
9 अप्रैल को खाली हो रही राज्यसभा की सीटें
दरअसल, छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल खत्म हो रहा है. दोनों नेताओं का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है, ऐसे में मार्च में सीटों को भरने के लिए राज्यसभा चुनाव होंगे
BJP-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है. भाजपा से लक्ष्मी वर्मा ने पर्चा भरा है. उन्होंने महिलाओं की आवाज मजबूती से उठाने की बात कही. वहीं कांग्रेस से फूलो देवी नेताम ने नामांकन दाखिल किया. उन्होंने दोबारा मौका मिलने पर कांग्रेस आलाकमान का आभार जताया।
राज्यसभा चुनाव का ताजा अपडेट
-
देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं।
-
इन सीटों के लिए भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के कुल लगभग 37 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि कुछ जगह निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।
-
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
भाजपा-कांग्रेस की रणनीति
-
भाजपा ने कई राज्यों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए कुल 9 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।
-
कांग्रेस ने भी अलग-अलग राज्यों से 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, जिनमें कुछ वर्तमान सांसदों को दोबारा मौका दिया गया है।
राज्यों में दिलचस्प मुकाबले
-
कुछ राज्यों में मुकाबला सीधा भाजपा-कांग्रेस के बीच है, जबकि कुछ जगह निर्दलीय उम्मीदवारों के उतरने से समीकरण बदल सकते हैं।
-
कई राज्यों में नामांकन के दौरान वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी और राजनीतिक बयानबाजी से चुनावी माहौल गरमा गया है।
छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में नजर
-
छत्तीसगढ़ की दो सीटों पर भी चुनाव होना है, जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं और राजनीतिक सरगर्मी तेज है।
अफगानिस्तान में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी लगे झटके
भगवान विष्णु का मोहिनी स्वरूप: समुद्र मंथन की कथा और एकादशी व्रत का महत्व
सफलता का मंत्र: पूर्व दिशा में सिर रखकर सोने से आती है वैचारिक स्पष्टता और ऊर्जा
विज्ञान के परे विश्वास: पानी में नहीं डूबता यह भारी पत्थर, श्रद्धालु मानते हैं साक्षात चमत्कार
अक्षय तृतीया आज: खरीदारी का महामुहूर्त, जानें पूजा विधि और महत्व
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी