गौरेला में सनसनी, पेट्रोल छिड़ककर BJP नेता के घर आग लगाने का प्रयास
गौरेला। के मंगली बाजार क्षेत्र में मंगलवार की देर रात अज्ञात व्यक्ति ने BJP नेता और पेशे से वकील आशुतोष मिश्रा के घर के दरवाजे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. घर में धुआं फैलने से परिवार के लोग जाग गए और पानी डालकर आग बुझाई।
BJP नेता के घर को पेट्रोल डालकर आग से जलाने की कोशिश
दरअसल मंगली बाजार में रहने वाले BJP नेता और वकील आशुतोष मिश्रा के घर के मुख्य दरवाजे पर देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग की लपटें उठती देख घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्यों को घटना की भनक लगी. उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया. आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।
कई चीजें जलकर खाक
बता दें कि इस आग से घर का दरवाजा, चौखट और पर्दा जलकर खाक हो गया. घटना में भाजपा नेता और उनके परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं. घर के लोगों ने बताया कि पास के ही कमरे में एक बाइक भी खड़ी थी. आग बाइक तक पहुंच जाती तो उसके पेट्रोल से आग फैलने का खतरा बढ़ सकता था।
सीसीटीवी कैमरों की हो रही जांच
घटना के बाद परिवार के लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की. इसमें एक व्यक्ति पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए दिखाई दिया. पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वहीं घर के चबूतरे में पत्थर के नीचे एक धमकी भरा पत्र मिलने की भी जानकारी सामने आई है।
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग
समय से पहले 'जून' का अहसास: देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी लगे झटके
दार्जिलिंग में पंचकोणीय मुकाबला: भाजपा, TMC और एडवर्ड्स के बीच फंसा चुनावी गणित