बवाना में आपसी रंजिश ने ली जान, युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
नई दिल्ली|बवाना इलाके में रविवार सुबह 24 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त पूठ खुर्द निवासी भूपेंद्र के रूप में हुई है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि सुबह में बवाना इलाके में स्थित राज वाटिका के पास एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली।मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक को गोली मारी गई है। पुलिस ने उसे तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शिनाख्त भूपेंद्र के रूप में हुई।शुरुआती जांच में पता चला है कि भूपेंद्र के पिता बिजली कंपनी में काम करते हैं। वह बेरोजगार था। आशंका है कि आपसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर