31 में से 15 दिन छुट्टी, मार्च में दफ्तर आधे दिन खुलेंगे
भोपाल|मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों के लिहाज से खास रहने वाला है. होली समेत कई प्रमुख त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण मार्च के 31 दिनों में से 15 दिन सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. ऐसे में कर्मचारियों को पूरे महीने में केवल 16 दिन ही कार्यालय जाना होगा|
त्योहार और साप्ताहिक अवकाश से लंबी छुट्टियां
मार्च में पांच रविवार और चार शनिवार मिलाकर कुल नौ दिन साप्ताहिक अवकाश रहेंगे. इसके अलावा 3 और 4 मार्च को होली के अवसर पर सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया गया है. इसी तरह 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, 20 मार्च को चेट्रीचंड, 27 मार्च को श्रीराम नवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. लगातार अवकाश के कारण 19 से 22 मार्च तक चार दिन तक सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है. ऐसे में जिन लोगों को सरकारी दफ्तरों में जरूरी काम है, उन्हें पहले ही निपटाने की सलाह दी जा रही है|
साल में 195 दिन का अवकाश
प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को सालभर में कुल 195 दिन का अवकाश मिलता है. इसमें 52 रविवार, 52 शनिवार, 20 चिकित्सा अवकाश, 13 आकस्मिक अवकाश, 30 अर्जित अवकाश, तीन ऐच्छिक अवकाश और 25 सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं. इस तरह कर्मचारियों को साल में लगभग 170 दिन ही काम करना पड़ता है|
डीए बढ़ोतरी का भी मिला तोहफा
मार्च में छुट्टियों के साथ ही कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ भी मिला है. राज्य सरकार ने 2 मार्च को 7.50 लाख कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और 4.40 लाख पेंशनरों की महंगाई राहत (डीआर) में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है|
इसके बाद कर्मचारियों का डीए 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर है. डीए बढ़ने से विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों के वेतन में औसतन 465 से 4230 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी, वहीं पेंशनरों की महंगाई राहत भी 55 से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गई है|
‘कांग्रेस खत्म हो रही’, अमित शाह का बंगाल में बड़ा बयान
तीन जहाजों पर गोलियां, ईरान की कार्रवाई से वैश्विक चिंता बढ़ी
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
सियासी संग्राम तेज, खरगे के बयान को लेकर BJP ने EC का दरवाजा खटखटाया
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गरजे फाइटर जेट्स, लोगों ने देखा अद्भुत नजारा
रिजल्ट का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड कल करेगा 10वीं-12वीं का ऐलान
कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला
तिलक वर्मा का पावर प्ले: टी20 करियर का 5वां शतक जड़कर मुंबई को दिलाई सीजन की पहली बड़ी जीत।
मौसम अपडेट: जबलपुर में लू का 'येलो अलर्ट', 4 बजे तक घर में रहने की अपील।