गैस संकट गहराया: कमर्शियल सिलेंडर पर रोक से इंदौर के होटल-रेस्टोरेंट बंद होने लगे
इंदौर। कमर्शियल गैस (commercial gas) सिलेंडरों (cylinders) पर रोक के बाद इंदौर (Indore) में भी होटल-रेस्टोरेंट (hotel restaurant) बंद होने लगे हैं। सरवटे क्षेत्र में ही जहां 10 से ज्यादा होटलें बंद हो गईं, वहीं शहर के अन्य हिस्सों में भी यही स्थिति बनने लगी है। सरवटे होटल व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने बताया कि सरवटे पर करीब 50 होटलें संचालित होती हैं।
इनमें से 10 से 12 होटलें कल ही बंद हो चुकी हैं। इसके कारण इंदौर आने-जाने वाले यात्रियों से लेकर आम लोगों और होटल संचालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर कल मध्यप्रदेश होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करते हुए समस्या बताई और होटल-रेस्टोरेंट को आवश्यक सेवाओं में शामिल करते हुए सिलेंडर जारी करने की मांग रखी, जिस पर सीएम ने कहा कि वे लोगों को परेशानी नहीं आने देंगे। इसे लेकर वे मंत्रालय से बात करेंगे, ताकि होटल-रेस्टोरेंट बंद न हों और लोगों को परेशानी न हो।
वैकल्पिक साधनों पर भी शुरू हुआ काम
होटल-रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडरों की सप्लाई बंद होने से जहां कुछ होटलें बंद होने लगी हैं, वहीं कई ने वैकल्पिक साधनों की शुरुआत भी कर दी है। 56 दुकान सहित कई स्थानों पर इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हों पर काम शुरू कर दिया गया है। कई बड़ी होटल डीजल भ_ियां लगवाने पर भी काम कर रही हैं। साथ ही कई होटलों ने पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर