सोशल मीडिया पर वायरल हुई चिट्ठी, लोगों ने की चर्चा
नई दिल्ली। सर मुझे वापस सिपाही बना दो। सुनने में अटपटा लगेगा, लेकिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर थाने में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक सब इंस्पेक्टर ने वरिष्ठ अधिकारियों से एसआई से वापस सिपाही बनाने के लिए पत्र लिखा है। पत्र सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। इसके वायरल होने के बाद खूब चर्चा हो रही है। दरअसल एसआई का कहना है कि उसे आगे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करनी है। एसआई के पद पर रहते हुए उसे काम ज्यादा करना पड़ रहा है। जब वह सिपाही था तो अपनी पढ़ाई कर पा रहा था। परीक्षा देने के बाद वह जब एसआई बना तो अब पढ़ाई नहीं हो पा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए विभागीय पत्र के बारे में दिल्ली पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक डिमोशन की मांग करने वाला सिपाही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहा है। उसका मानना है कि एसआई का काम संभालने के दौरान उसे पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से वह सिपाही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को ज्यादा समय दे पाएगा। सूत्रों के मुताबिक 11 मार्च को जारी किए गए वायरल विभागीय पत्र के मुताबिक करावल नगर थाने में तैनात एसआई ने खुद को सिपाही के पद पर वापस करने का लिखित अनुरोध वरिष्ठ अधिकारियों से किया है। लेकिन अब वह एसआई का पद छोड़कर वापस अपना पुराना सिपाही का पद संभालना चाहता है।
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने को चला विशेष अभियान